बस्तर मॉडल को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री परिषद की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई। इसमें अलग-अलग राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे कामों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्यों को जनसमस्याओं को सुलझाने और बेहतर सेवा देने की दिशा में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन मिलता है। शिक्षण व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षा के स्तर को ऊँचा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के पास अधिक विभागों को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में जनता ने जिस प्रकार काम होते देखा है वह सबके सामने है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लगातार पूरा किया जा रहा है। डेढ़ साल में 18 लाख आवास की स्वीकृति बड़ी उपलब्धि है। साथ ही सुशासन त्यौहार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और परमिट फिटनेस रेडियम GPS के मामलों में रायपुर के लाखों वाहन मालिकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए अनियमितताएं दूर करने की मांग को लेकर कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में विकास उपाध्याय पंकज शर्मा और नंदलाल देवांगन ने परेशान नागरिकों के साथ मिलकर आरटीओ कार्यालय का घेराव किया। : युक्तियुक्तकरण के विरोध पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युक्तियुक्तकरण बच्चों के हित में है। पूरे प्रदेश में शिक्षकों की संख्या असंतुलित है कई स्कूल शिक्षकों के बिना चल रहे हैं। प्रदेश के लगभग 5000 स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक है जबकि कुछ जिलों के अनेक स्कूलों में शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से अधिक है। इस असमानता को दूर कर समानता स्थापित करने के लिए युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। अजीत जोगी की प्रतिमा चोरी होने के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रेणु जोगी ने कल उनसे मुलाकात की है। अजीत जोगी की मूर्ति फेंके जाने का मामला संज्ञान में है। प्रशासन से जानकारी मंगवाई गई है और उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।