मोदी की CM-डिप्टी सीएम को नसीहत कहा- बयानबाजी मत करिए मोदी की CM-डिप्टी सीएम को नसीहत प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली में बैठक की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर और इससे जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करने पर चेतावनी दी है। NDTV के सूत्रों के मुताबिक मोदी ने NDA नेताओं से कहा कि उन्हें हर मुद्दे पर बोलने की जरूरत नहीं है। न ही गैर-जरूरी बयानबाजी करने की जरूरत है। परशुराम ने 21 बार आतंकवादियों को मारा - शर्मा हरियाणा में भाजपा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने विवादित बयान दिया है। रविवार को भिवानी में रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार पूरी धरती से आतंकवाद समाप्त किया था। फरसा उनका हथियार था उसे कई लोग परमाणु बम कहते थे। ये फरसा अरुणाचल प्रदेश में है जहां पर ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थान है। गौरतलब है कि भगवत पुराण स्कंध 9 अध्याय 15-16 के मुताबिक राजा सहस्त्रार्जुन और उसके बेटों ने परशुराम के पिता की हत्या कर दी थी। इससे गुस्सा होकर परशुराम ने सभी बुरे राजाओं को मारने की कसम खाई। इसलिए कहा जाता है कि परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का संहार कर दिया। पुणे में बादल फटा 200 घरों में पानी भरा देश के 5 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। 24 मई को केरल कर्नाटक तमिलनाडु को कवर करने बाद मानसून ने 25 मई को पूरा गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से को कवर किया है। रविवार को महाराष्ट्र में 35 साल बाद तय समय से पहले मानसून पहुंचा। पुणे के बारामती में 83.6mm बारिश हुई जबकि इंदापुर 35.7mm बारिश दर्ज की गई। इंदापुर के 70 गांवों और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया था। मोदी 2 दिन गुजरात में आज तीन रोड शो निकालेंगे पीएम मोदी सोमवार को दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मोदी इस हफ्ते 6 दिन में 6 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गुजरात सिक्किम पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश बिहार और मध्य प्रदेश जाएंगे। ताकतवर होने के अलावा कोई विकल्प नहीं RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत के पास शक्तिशाली होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हम अपनी सभी सीमाओं पर बुरी ताकतों की दुष्टता को देख रहे हैं। भागवत ने हिंदू समाज से एक होने और भारतीय सेना को ताकतवर बनाने की अपील की ताकि कई शक्तियां एक साथ आने पर भी उसे जीत न सकें। यूक्रेन पर सबसे बड़े हमले के बाद ट्रम्प नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुलकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से नाराजगी जताई है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि वे यूक्रेन में हवाई हमलों के चलते पुतिन से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता पुतिन को क्या हो गया है। एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने बताया कि वो रूस पर और प्रतिबंध लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पुतिन बहुत लोगों को मार रहे हैं। ट्रम्प का यह बयान यूक्रेन पर रूस के सबसे बड़े हवाई हमले के बाद आया है।रूस ने शनिवार रात यूक्रेन पर 3 साल में सबसे बड़ा हमला किया। स्कूल पर हमला लोग जिंदा जले इजराइल ने रविवार देर रात गाजा में कई जगहों पर हमले किए। इन हमलों में एक स्कूल को भी निशाना बनाया जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। स्कूल में आग लगने से लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में रेड क्रॉस के दो कार्यकर्ता एक पत्रकार और कई बच्चे शामिल हैं। इनमें गाजा का सबसे कम उम्र का इन्फ्लुएंसर याकीन हम्माद (11 वर्ष) भी मारा गया है।