रायपुर रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी शोषण भिक्षावृत्ति और नशे से पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए रेलवे पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। इसका उद्घाटन रेलवे पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने किया। यह डेस्क ज़रूरतमंद बच्चों को त्वरित सहायता संरक्षण और पुनर्वास में मदद करेगा। इस अवसर पर बाल मित्र कार्यक्रम के तहत लोगों को बच्चों से जुड़े अपराधों और हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूक किया गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर आज सुबह 11 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेस ने इसे अवैध टोल वसूली बताते हुए जनता से समर्थन जुटाया। उपाध्याय ने फ्री एंट्री वाले रास्ते पर लगे स्कैनिंग कैमरे को काले पेंट से पोत दिया आरोप लगाते हुए कहा कि इससे वीआईपी वाहनों से फास्टटैग के जरिए पैसा काटा जा रहा है। कांग्रेस ने एनएचएआई अधिकारियों परिवहन मंत्री और भाजपा सांसदों को पत्र भी भेजे हैं। अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस 26 से 29 मई तक किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 किमी की न्याय पदयात्रा निकालेगी। इसका समापन 29 मई को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ होगा। यह यात्रा जल जंगल जमीन और खनिज संसाधनों की रक्षा के लिए की जा रही है। बैज ने भाजपा सरकार पर संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने और अवैध खनन बढ़ने के आरोप लगाए। रायपुर नगर निगम के जोन 8 में अविनाश आशियाना कबीर नगर फेस-4 के पीछे बड़े नाले की पोकलेन मशीन और मैन्युअल सफाई से जलभराव रोकने की दिशा में अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 60 डंपर कचरा निकाला गया है। महापौर मीनल चौबे स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है। सफाई की मॉनिटरिंग डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही सहित ज़ोन अधिकारी कर रहे हैं। नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के विकास रोडमैप नक्सलवाद के खात्मे और नई औद्योगिक नीति को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ “विकसित भारत” के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बस्तर समेत सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास और निवेश प्रोत्साहन पर भी जोर दिया।