Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-May-2025

1. दस्तावेज बनाने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी पकड़ाया 2. देवी अहिल्याबाई होल्कर की तरह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे मोदी जी : बंटी विवेक साहू 3. आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसजन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि 4. निक्षय अभियान में छिंदवाड़ा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी सम्मानित 5. निगम इंजीनियर की गुंडागर्दी ठेकेदार की करदी धुनाई लोकायुक्त टीम द्वारा एक बार फिर रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा गया। चांद तहसील के हल्का ढीमरमेटा में पदस्त पटवारी हीरालाल चौरे जो कि आर आई का अतिरिक्त प्रभार भी सभांल रहा था उसे लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने चालीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया ढीमरमेटा निवासी निर्दोष सरेआम का विगत लगभग दो वर्षों से चांद तहसील में बटवारा का केस चल रहा था दस्तावेज बनाने को लेकर पटवारी ने चालीस हजार रुपए की मांग की थी। जिसके बाद परेशान प्रार्थी ने ढीमरमेटा में पदस्त पटवारी की लोकायुक्त की टीम से मदद की गुहार लगाई और बुधवार को लोकायुक्त टीम ने पटवारी को चालीस हजार की रिश्वत लेते तहसील में ही पकड़ा अब लोकयुक्त की टीम पटवारी के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर 21 मई से 31 मई तक जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में अभियान चलाकर देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। इसी क्रम में बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम की शुरुआत जी गयी। देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि देवी अहिल्या बाई होलकर की 200 महिलाओं की विशेष सशस्त्र सेना थी जो युद्ध कौशल में पारंगत थीं उसी तरह ऑपरेशन सिंदूर में संपूर्ण कमान महिलाओं के हाथ में रहीं। महिला फाइटर पायलटों ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा। जिसके बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि केवल 4 को पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त है जिनमें प्रथम भगवान विष्णु द्वितीय राजा नल तृतीय युधिष्ठिर और देवी अहिल्या बाई। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या बाईं का इतिहास चुनौतियों से भरा रहा है और उन चुनौतियों से निकल कर ही देवी अहिल्या बाई लोकमाता बनी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सांसद बंटी विवेक साहू कार्यक्रम संयोजक परमजीत सिंह विज सह संयोजक गरिमा दामोदर महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी महापौर विक्रम अहाके उपस्थिति रहे। दूरसंचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की हत्या के उपरांत सन् 1984 से 1991 के बीच राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग में अमिट छाप छोड़ी। प्रथम कार्यकाल में ही उनके द्वारा देशहित व संचार के क्षेत्र में ऐसे विभिन्न कार्य किये जिसके लिये उन्हें अनंत काल तक याद किया जायेगा। उन्हें 21 वीं सदी के भारत का निर्माता कहा जाता है। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को जनभागीदारी से मजबूत करने और जन-जागरूकता के माध्यम से गंभीर रोगों की रोकथाम के लिए प्रदेश शासन द्वारा लगातार अभिनव पहलें की जा रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान चलाया गया। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में भी छिंदवाड़ा जिले ने फिर बाजी मारी है। बुधवार 21 मई को राज्यपालमंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के विशेष अतिथि में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जिले के कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को विशेष रूप से प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके शास्त्री जिला क्षय अधिकारी डॉ.अर्चना कैथवास एवं डीपीसी रोहित साहू को भी सम्मानित किया गया। छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी अंचल के विकासखंड तामिया की ग्राम पंचायत सावरवानी को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत 2024 के लिए पंचायत के सरपंच एएनएम और आशा कार्यकर्ताओ को भी सम्मानित किया गया है। नगर निगम के एक इंजीनियर द्वारा एक ठेकेदार की जमकर पिटाई करने का। पिटाई भी ऐसी नहीं की एक दो थप्पड़ मार के बाद खत्म की गई हो बल्कि इंजीनियर द्वारा ठेकेदार को एक कमरे में बंद करके जमकर धुनाई की गई। हालांकि इस मामले में पुलिस भी मौके पर पहुुंची थी। लेकिन आपसी मामला बोलकर मामले को वहीं दबा दिया गया। वहीं मामले की कोई शिकायत भी पुलिस से नहीं की गई है। 6. दोपहर तेज बारिश से चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत तेज धूप और गर्मी के बाद बुधवार को दोपहर में मौसम ने अचानक करवट बदली जिसके बाद तेज हवाओं के साथ लगभग डेढ़ घन्टे बारिश हुई जिससे तापमान में अचानक गिरावट आ गयी और लोगों को गर्मी से राहत मिली। साधारणतः मई मई में तापमान अधिक होता है लेकिन इस बार तापमान में गिरावट देखने2को मिल रही है। 7. डिवाइडर से टकराकर युवक घायल तेज रफ़्तार बाइक सवार ने मारा था कट बस स्टैंड-खजरी मार्ग स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार रात एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने अचानक कट मार दिया जिससे दूसरी बाइक चालक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। अस्पताल चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान कृष्णा कॉलोनी शासकीय आईटीआई के पीछे निवासी अंकित बुनकर के रूप में हुई है। अंकित बस स्टैंड से अपने घर लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल को सीधे पैर में चोट आई मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचित किया जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस ओवरब्रिज पर आए दिन हादसे होते रहते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापरवाही से वाहन चलाने वाले अज्ञात बाइक सवार की तलाश जारी है। 8.पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासियों की भूमि हस्तांतरण पर जताई गम्भीर चिंता जिले के आदिवासी भाइयों की निरंतर अवैध तरीके से भूमि हस्तांतरण पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी ने गम्भीर चिंता जताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में आदिवासियों की भूमि को बहुत ही कम मूल्य पर भू माफियाओं को हस्तांतरित किया जा रहा है यह आदिवासियों के जीवन पर संकट है। जिला छिन्दवाड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। जिले के जामई तामिया हर्रई अमरवाड़ा बिछुआ एवं पांढुर्ना जिला आदिवासी क्षेत्र है। जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में आदिवासी परिवार निवासरत है। अपनी भूमि पर कृषि कार्य कर गुजर-बसर करते हैं। अत्यंत दुख का विषय है कि वर्तमान में आदिवासियों की भूमि को ठगकर हड़पने का कार्य भू माफियाओं द्वारा छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में किया जा रहा है। आदिवासी की भूमियों के हस्तांतरण के सम्बंध में निष्पक्ष जांच कराई जाकर आदिवासियों की भूमि को भू-माफियाओं से छुड़ाकर पुन: आदिवासियों को उपलब्ध कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। 9. अनाज को ढकने मंडी में नही है व्यवस्था मौसम की अनिश्चिचता के कारण मंडी में अनाज ला रहे किसान परेशान है। बुधवार की दोपहर केा अचानक पौन घंटा हुई तेज बारिश के कारण खुले में रखा अनाज तो भीगा ही इस समय आम की खटाई ला रहे किसान खासे परेशान दिखे। शेडों में खुली रखी खटाई के नमी के कारण खराब होने का डर सता रहा है। शेडों में आड़े तिरछे आ रहे पानी औरतेज हवाओं के कारण इसके खराब होने का डर किसानों केा सता रहा है। बुधवार को मंडी में लगभग 20 हजार क्विंटल अनाज आया। मंडी के शेडों में पानी से बचने के लिए मंडी प्रबंधन द्वारा केाई व्यवस्था उपलब्ध न कराने के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है। अचानक जरूरत पडऩे पर मंडी में किसानों के लिए अनाज को ढकने के लिए पन्नी तक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में किसानों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। 10. पशु चिकित्सा विभाग के वाहन ने फाटक को तोड़ा हमेशा चर्चाओं में बने रहने वाला पशु चिकित्सा विभाग एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार पशु चिकित्सा विभाग के सरकारी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पांढुर्णा के बरूड़ कर रेलवे फाटक को तोड़ दिया। खबर मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ का बल मौके पर पहुंचा और वाहन को जब्त कर रेलवे परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है। घटना बुधवार दोपहर 3:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पशुचिकित्सा की टीम ने मवेशी का इलाज कराने के लिए बरूड़ गई हुई थी।