Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-May-2025

डोनाल्ड ट्रम्प से मिले मुकेश अंबानी डोनाल्ड ट्रम्प से मिले भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कतर में भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने हाथ भी हिलाया। इससे पहले कल रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कतर के अमीर शेख तामिन बिन हमद अल-थानी के बीच बुधवार को दोहा में 1.2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 100 लाख करोड़ रुपए) की अलग-अलग डील हुई। एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में गुरुवार सुबह से सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों को त्राल के नादेर गांव में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे। बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। लखनऊ में चलती एसी बस में आग 5 जिंदा जले लखनऊ में गुरुवार सुबह चलती स्लीपर एसी बस में आग लग गई। हादसे में 5 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे 2 महिलाएं और 1 पुरुष है। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसा सुबह 5 बजे आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर मोहनलालगंज के पास हुआ। उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह पर FIR मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार पुलिस ने बुधवार रात करीब 11 बजे मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इंदौर के मानपुर थाना में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था। उन्हें आतंकियों की बहन बताया था। कैबिनेट बैठक- देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास में हुई कैबिनेट बैठक में देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दे दी गई है। यह यूनिट 3706 करोड़ रुपए में उत्तर प्रदेश के जेवर में लगाई जाएगी। HCL और फॉक्सकॉन मिलकर इस यूनिट को बनाएंगे। प्लांट में मोबाइल फोन लैपटॉप ऑटोमाबाइल्स पर्सनल कम्प्यूटर और दूसरे डिस्प्ले डिवाइसेज के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स बनेंगे। हर महीने 3.6 करोड़ चिप बनेंगी। राजस्थान यूपी-बिहार में हीटवेव का अलर्ट देश के 20 राज्यों में आज गुरुवार को बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश तमिलनाडु केरल आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। महाराष्ट्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान उत्तर प्रदेश और बिहार में हीटवेव (लू) चलने के आसार है। बिहार के 23 और यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रोहतास जिला 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादियों को ढेर किया भारत-म्यांमार सीमा से सटे मणिपुर के चंदेल जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दस सशस्त्र उग्रवादियों को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन असम राइफल्स की एक इकाई ने पूर्वी कमान के तहत स्पीयर कोर के निर्देशन में चलाया। सूत्रों के मुताबिक खेंगजॉय तहसील के न्यू समताल गांव के पास उग्रवादियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम बदले चीन ने अरुणाचल को लेकर अपना प्रोपेगैंडा वॉर भी फिर छेड़ दिया है। उसने अरुणाचल की 27 जगहों के नाम बदले हैं। इनमें 15 पहाड़ 5 कस्बे 4 पहाड़ी दर्रे 2 नदियां और एक झील शामिल है।चीन ने ये लिस्ट अपनी सरकारी वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स पर जारी भी की है। इन जगहों के नाम मैंडेरिन (चीनी भाषा) में रखे गए हैं। दावा है कि बीते 8 सालों में चीन ने अरुणाचल की 90 से ज्यादा जगहों के नाम बदले हैं।भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा- नाम बदलने की चीन की यह हरकत मूर्खतापूर्ण है इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बलूच नेता ने PAK से आजादी का ऐलान किया बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान किया। उन्होंने इसके पीछे दशकों से बलूच लोगों के मानवाधिकार हनन किडनैपिंग और हिंसा का हवाला दिया। मीर यार बलूच ने X पोस्ट में कहा- बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला दे दिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। आओ हमारा साथ दो। उन्होंने लिखा कि बलूच लोग सड़कों पर हैं और यह उनका राष्ट्रीय फैसला है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है और दुनिया अब और मूक दर्शक नहीं रह सकती। उन्होंने भारत और ग्लोबल समुदाय से बलूचिस्तान की आजादी के लिए मान्यता और समर्थन मांगा।