रसोई गैस के बढ़ेे हुए दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन सीएम कन्यादान विवाह योजना में छिंदवाड़ा क्षेत्र प्रदेश में अव्वल -सांसद विवेक बंटी साहू गंगा संवर्धन अभियान के तहत मोक्षधाम मंदिर में हुआ श्रमदान पुलिस ने लौटाया खौया हुआ सामान जिला युवक कांग्रेस में संगठन की चुनाव प्रक्रिया शुरू शहर महिला कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने ईएलसी चौक पर बीच सड़क पर लकड़ी का चूल्हा जलाकर पोहा पकाया और आपस में बांटकर उसे गृहण कर रसोई गैस के बढ़े हुए दामों के बाद शहर व गांव में निर्मित होने वाली वस्तु स्थिति से अवगत कराया। कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से ठीक पहले 300 रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर देने का वादा किया था आज तक वह पूरा नहीं हो पाया लेकिन सरकार ने 50 रुपए की मूल्य वृद्धि कर जनविरोधी चेहरे को उजागर कर दिया। प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में छिंदवाड़ा जिला पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में विवाह कराने में अव्वल रहा है। अक्षय तृतीया पर जिला मुख्यालय में भी आयोजन हुआ इसमें 930 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। यह बात सौंसर में सांसद बंटी विवेक साहू ने कही। वे यहां सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में मौेजूद थे। समारोह में 263 जोड़ों की शादी कराई गई। यहां पर संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के लाखों गरीब पिताओं को उनकी बेटियों की शादी की चिंता को दूर किया है। अब गरीब भी अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से कर पा रहा है श्री साहू ने कहा कि प्रदेश में इस योजना में सर्वाधिक विवाह कराने पर छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। नगर निगम द्वारा गुरुवार को वार्ड क्रमांक 19 स्थित मोक्षधाम मंदिर में गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों स्वच्छता टीम और निगम कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर की सफाई कचरा निस्तारण और वृक्षों की देखभाल की। जनभागीदारी से संचालित इस अभियान ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई। उपस्थित सभी लोगों ने “स्वस्थ जीवन” का संकल्प लिया। राजस्थानके चुरू गांव से छिंदवाड़ा आए एमबीबीएस के छात्र आर्यन कोठारी का मोबाईल सहित कीमती दस्तावेज स्टेशन में गिर गए थे। ढूंढने पर भी मोबाईल व दस्तावेज उसे नही मिले। इसी बीच युवक को अचानक से चक्कर आ गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों सहित रेलवे पुलिस द्वारा युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी बीच सामान गुम होने की शिकायत धमरटेकडी पुलिस में की की गई। एक महिला राहगीर की सहायता से पुलिस ने सामान की खोज भी कर ली। जब आर्यन जब गांव से लौटा तो रेलवे पुलिस ने उसे उसका सामान लौटाया। जिसके बाद उसने पुलिस का धन्यवाद किया। जिला युवक कांग्रेस में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने के साथ ही अन्य चुनाव सम्बंधित प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए जेडआरओ की नियुक्ति की गई है। छिंदवाड़ा आए जेडआरओ बोगा जगदीश ने बताया कि युकां के चुनाव में 6 मई की सांय 5 बजे तक नामांकन किए जा सकते हैं इसके उपरांत किसी भी स्थिति में नामांकन नहीं होंगे। दिनांक 7 मई सांय 5 बजे तक नामांकन पर आपत्ति ली जा सकती है साथ ही 9 मई तक स्कूटनी होगी। 11 मई तक उम्मीदवारों के नाम निर्धारित कर लिए जाएंगे। युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव में 18 से 35 वर्ष की आयु वाले सदस्य किसी भी पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। इस बार युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव एप के माध्यम से सम्पन्न होंगे। गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स ने यूनियन का झंडा फहराया और दोपहिया वाहन रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची जहां पहलगाम हमले में शहीद 26 मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान दवा प्रतिनिधियों ने दवा के बढ़ते दामों पर चिंता जताई। उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी शून्य करने सार्वजनिक दवा कंपनियों को पुनर्जीवित करने और नकली दवाओं पर रोक लगाने की मांग उठाई। साथ ही जेनेरिक दवाओं की सच्चाई जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक सहायता प्राधिकरण द्वारा सब्जी मंडी प्रांगण में हम्माल मजदूरों के लिए विधिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में मजदूरों को न्यूनतम वेतन काम के घंटे सुरक्षा मानकों जैसे अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही उनके कर्तव्यों जैसे समय पर काम और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी प्रकाश डाला गया। मजदूरों को बताया गया कि वे विधिक सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य मजदूरों को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना रहा। राजस्थानके चुरू गांव से छिंदवाड़ा आए एमबीबीएस के छात्र आर्यन कोठारी का मोबाईल सहित कीमती दस्तावेज स्टेशन में गिर गए थे। ढूंढने पर भी मोबाईल व दस्तावेज उसे नही मिले। इसी बीच युवक को अचानक से चक्कर आ गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों सहित रेलवे पुलिस द्वारा युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी बीच सामान गुम होने की शिकायत धमरटेकडी पुलिस में की की गई। एक महिला राहगीर की सहायता से पुलिस ने सामान की खोज भी कर ली। जब आर्यन जब गांव से लौटा तो रेलवे पुलिस ने उसे उसका सामान लौटाया। जिसके बाद उसने पुलिस का धन्यवाद किया। छिंदवाड़ा पुलिस और खेल युवा कल्याण विभाग की संयुक्त पहल पर 1 मई से पुलिस लाइन ग्राउंड में 31 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। इस कैंप का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना है। शुभारंभ अवसर पर एएसपी आयुष गुप्ता डीएसपी राजेश बंजारे एसडीओपी रविंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एथलेटिक्स कबड्डी ताइक्वांडो फुटबॉल बैडमिंटन जैसे आठ खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी समूचे आयोजन का समन्वयन कर रहे हैं।