अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट दो दिन में 5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। 4 अप्रैल को डाउ जोन्स इंडेक्स 2231.07 अंक यानी 5.50% गिरकर 38314 के स्तर पर बंद हुआ। एक दिन पहले यह 3.98% गिरा था जिससे दो दिन में कुल गिरावट 9% से अधिक हो गई है। इसी तरह S&P 500 में 5.97% और नैस्डेक में 5.82% की गिरावट रही। एप्पल बोइंग और इंटेल जैसे दिग्गज शेयरों में 12% तक की गिरावट आई है। 💰 सोना चमका चांदी गिरी इस हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 29 मार्च को सोना ₹89164 प्रति 10 ग्राम था जो 5 अप्रैल को ₹91014 पर पहुंच गया। यानी कीमत में ₹1850 की वृद्धि हुई। वहीं चांदी ₹100892 से गिरकर ₹92910 प्रति किलो पर आ गई यानी ₹7982 की गिरावट दर्ज की गई। 🏦 गिरते बाजार में HDFC का जलवा गुरुवार को गिरते बाजार के बावजूद HDFC बैंक के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी देखी गई। शेयर ने दिन में ₹1841 का उच्चतम स्तर छुआ और अंत में ₹1816 पर बंद हुआ। बैंक की FY25 की चौथी तिमाही में डिपॉजिट और लोन बुक में मजबूती देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने HDFC की बाय रेटिंग को मेंटेन रखा है। 🚀 स्टार्टअप महाकुंभ में भुवन बाम और अमन गुप्ता का संवाद नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे स्टार्टअप महाकुंभ के दूसरे दिन डिजिटल क्रिएटर भुवन बाम और बोट के को-फाउंडर अमन गुप्ता के बीच संवाद हुआ। इस दौरान एक सेल्फ-रेगुलेटेड फिनटेक ईकोसिस्टम के लिए फिनटेक फाउंडेशन की शुरुआत की गई। इवेंट में 3000 से ज्यादा स्टार्टअप 1000 से अधिक निवेशक और 50+ देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। 📉 भारतीय बाजार में भी बड़ी गिरावट फार्मा और मेटल सेक्टर प्रभावित 4 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75364 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 345 अंक की गिरावट दर्ज की गई और यह 22904 पर बंद हुआ। फार्मा मेटल रियल्टी और आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी दबाव देखने को मिला। निफ्टी मेटल इंडेक्स 6.56% टूटा जबकि फार्मा सेक्टर में 7% तक की गिरावट दर्ज की गई।