सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 75400 पर कारोबार कर रहा आज यानी बुधवार 19 मार्च को सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी है ये 75400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है ये 22900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी है। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील जोमैटो और बजाज फाइनेंस में करीब 2% की है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी और 12 में गिरावट है। गूगल ने ₹2.7 लाख करोड़ में विज को खरीदा टेक कंपनी गूगल ने क्लाउड सिक्योरिटी फर्म विज (Wiz) को 32 बिलियन डॉलर (2.7 लाख करोड़ रुपए) में खरीद लिया है। कंपनी ने मंगलवार को विज के साथ डील साइन की है। ये गूगल की अब तक की सबसे बड़ी डील है सौदे के तहत विज गूगल क्लाउड बिजनेस का हिस्सा बनेगी। खरीदारी पर गूगल ने कहा कि हमारी क्लाउड सिक्योरिटी सर्विस पहले से ही मजबूत हैं। विज के जुड़ने से यह और ज्यादा बेहतर होगी। स्टारलिंक पर सिंधिया बोले- लाइसेंस तभी जब गाइडलाइंस पूरी होंगी इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में ऑपरेशन शुरू करने के लिए सरकार से लाइसेंस तभी मिलेगा जब वह सभी जरूरी गाइडलाइंस को पूरा करेगी। यह बात केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही है सिंधिया ने मंगलवार को मनीकंट्रोल को बताया कि हमारा फोकस कंज्यूमर के हिसाब से नीति बनाना है। अगर किसी भी कंपनी को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देना है तो उसे सभी शर्तें पूरी करनी होंगी। तन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बोर्ड मेंबर बने नोएल टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा शिरीन और डीनना जीजीभॉय के साथ रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट (RTET) के बोर्ड में शामिल हो गए हैं। शिरीन और डीनना दिवंगत रतन टाटा की सौतेली बहनें और नोएल टाटा उनके सौतेले भाई हैं। सूत्रों के अनुसार मौजूदा ट्रस्टी प्रमित झावेरी और डेरियस खंबाटा ने ये नियुक्तियां की हैं।