रविवार को शहर के विभिन्न वार्डो में नलों में नहीं आएगा पानी राजस्व वसूली कम होने पर ५ सीएमओ को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस चांद तहसील पहुंचे कलेक्टर लापरवाही पर लगाई फटकार मां पर बेटियों की हत्या और हत्या के प्रयास का मामला हुआ दर्ज बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है इसके पहले ही निगम ने पेयजल पाईल लाइनों का मेंटनेंस कार्य शुरू कर दिया है। ताकि गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना न पड़े। इसी के चलते शनिवार को शहर के कई वार्डों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। निगम ने बताया है कि शनिवार सुबह ९ बजे से रविवार रात्रि १२ बजे तक नगर निगम द्वारा जम्होड़ीपंडा पाइप लाइन लीकेज मेंटनेंस का काम किया जाना है। इस वजह से धर्मटेकरी वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट बन्द रहेगा। उपरोक्त समय मे शिक्षक कॉलोनी ढिमरीढाना सारसवाड़ा खापाभाट कुकड़ा जगत सर्वोत्तम नगर क्षेत्र लहगडुआ सोनाखार बोहता लालबाग श्रीवास्तव कॉलोनी कुसमेली अजनिया परतला पोआमा बोरिया सोनपुर सिवनी प्राणमोती में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। कलेक्ट्रेट के मिनी सभाकक्ष में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान राजस्व वसूली कम होने पर दमुआ हर्रई न्यूटन चिखली और बडक़ुही के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना राजस्व वसूली स्वच्छ भारत मिशन सीएम हेल्पलाइन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जबकि चांद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रोफाइलिंग कार्य में प्रगति शून्य होने पर स्पष्टीकरण देने कहा गया है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा लगातार तहसीलों का निरीक्षण जारी है गुरुवार को कलेक्टर चांद तहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने विभिन्न फाइलों की जांच की और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शीलेंद्र ने कार्यालय में कई लापरवाही पाईं जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने विशेष रूप से फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि इसे शीघ्र बढ़ाया जाए। बुधवार के शहर के लालबाग में शहर के लालबाग में एक कलयुगी मां ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी 2 बेटियों को बेरहमी से पीटकर स्वयं ने कीटनाशक दवा का सेवन किया हैं जिसके बाद एक बेटी की मौत हो गई जंहा दूसरी बेटी की स्तिथि गंभीर बनी हुई है।जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने निर्दयी मां के ऊपर हत्या और हत्या के प्रयास संबंधी धाराओ में मामला पंजीबद्ध किया है। बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या शहर से लगे बोहता ग्राम में बुधवार देर रात एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुरेश यादव के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात लगभग 11:30 बजे की है जब सुरेश यादव अपने खेत के पास थे। उन्होंने कुछ युवकों को वहां आग जलाकर शराब पीते देखा। जब उन्होंने युवकों को वहां से जाने के लिए कहा तो उन्होंने सुरेश यादव पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन पर कई वार किए जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुरेश के बेटे ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को राउंडअप किया है। मोआरी और भारत कोयला खदान जल्द होगी शुरू छिंदवाड़ा के कोयलांचल में संचालित मोआरी और भारत कोयला खदान जल्द ही शुरू हो जाएगी। केंद्रीय मंत्रालय स्तर की बैठक में हुई चर्चा के बाद इन खदानों को खोलने की स्वीकृति मिली है। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से इस संबंध में मंजूरी मिल गई है। ध्यान रहे पिछले दिनों सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी एवं केन्द्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर नई खदानों को मंजूरी दिलाने का आग्रह किया था। प्रदेश में अव्वल छिंदवाड़ा के विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड मानक योजना सत्र 2024-25 में छिंदवाड़ा जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। जिले के 416 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए जो कि प्रदेश में किसी भी अन्य जिले की तुलना में सर्वाधिक हैं। सत्र 2024-2025 में जिले में 4353 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया पोर्टल पर अपलोड किए जिनमें से 416 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए। इन चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 10000 रुपये की राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की गई ताकि वे अपने प्रोजेक्ट को और उत्कृष्ट बना सकें। पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा लाए गंगा जल को पातालेश्वर धाम में किया अर्पित पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा प्रयागराज महाकुंभ से लाए गंगा जल को गुरुवार के दिन शहर के पातालेश्वर धाम में अर्पित किया गया। शिव लिंग पर जल अर्पित कर कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने सर्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। शहर कांग्रेस के नेताओं ने सिद्ध पातालेश्वर धाम पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर गंगा जल अर्पित किया साथ ही महा आरती कर समस्त जन मानस के लिए खुशहाली मांगी। स्थायी वन समिति की बैठक संपन्न जिला पंचायत सभा कक्ष में आज स्थाई वन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हारउपाध्यक्ष अमित सक्सेना सहित समिति के सभी सदस्य और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे पूर्व राज्यपाल ने महिलाओं का किया सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए एक आयोजन में पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। परासिया रोड पर आधार फाउंडेशन में यह आयोजन हुआ। विशेष अतिथि बीके शक्ति दीदी थी। इस मौके पर अनुसुईया उइकेने सभी को अपने अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए परिवार समाज एवं मां भारती की सेवा करने की अपील की। उन्होंने क्षय रोग रहित हो भारत अपना के मित्र के रूप में एक परिवार को कीट वितरित कर शुभकामनाएं दी। शहर में फिर चलने लगी शीतलहर जिले में ठंड का पलटवार हो गया है। पिछले तीन चार दिनों से रात में सर्द हवाएं चल रही है। मार्च के महीने में गर्म शुरुआत के बाद बुधवार रात से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार सुबह ठंडी हवाओं के कारण सर्द दिन जैसा महसूस हुआ। रात में भी ठंड जारी रही। उत्तर दिशा से 12-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। लंबे समय बाद सुबह की धूप में खड़े रहने का अवसर मिला। बुधवार की रात तो हवाएं इतनी सर्द थी कि लोगो को बाहर निकलते समय स्वेटर जर्किन और मफलर और टोपे पहनकर निकलना पड़ा।