शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा निफ्टी 22250 के पार – IT और रियल्टी स्टॉक्स में तगड़ी खरीदारी! शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 73500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 150 अंकों की बढ़त के साथ 22250 के पार पहुंच गया है। आईटी और रियल्टी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी हो रही है। निफ्टी आईटी मेटल ऑटो रियल्टी और सरकारी बैंक इंडेक्स में करीब 2% की तेजी है। सेंसेक्स पर एम एंड एम टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयरों में 2% से ज्यादा की बढ़त देखी गई जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर 3% तक गिर गए। 📌 UPI ट्रांजैक्शन में नया रिकॉर्ड फरवरी में 1611 करोड़ लेन-देन फरवरी 2025 में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए कुल 1611 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए जिनकी कुल वैल्यू ₹21.96 लाख करोड़ रही। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 33% ज्यादा है जबकि ट्रांसफर हुई कुल राशि में 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फरवरी 2024 में 1210 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए ₹18.28 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ था। इस महीने 3 मार्च तक 39 लाख ट्रांजैक्शन में ₹1050 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। 📌 सोने की कीमत ₹1112 बढ़ी 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड ₹86432 पर पहुंचा सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1112 बढ़कर ₹86432 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सोने की कीमत ₹85320 थी। 19 फरवरी को सोना ₹86733 के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा था। 📌 अंबुजा सीमेंट खरीदेगा ओरिएंट सीमेंट की 72.8% हिस्सेदारी अडाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट जल्द ही बिरला ग्रुप की ओरिएंट सीमेंट में 72.8% हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने इस डील को मंजूरी दे दी है। अक्टूबर 2024 में अडाणी ग्रुप ने ₹8100 करोड़ का एग्रीमेंट किया था। इस अधिग्रहण के बाद अंबुजा सीमेंट का वार्षिक उत्पादन 16.6 मिलियन टन तक बढ़ जाएगा। इस खरीद को दो चरणों में पूरा किया जाएगा जिसमें पहले चरण में 46.80% हिस्सेदारी ली जाएगी जिसमें 37.90% प्रमोटर्स की और 8.90% पब्लिक होल्डिंग शामिल होगी। 📌 बेलराइज इंडस्ट्रीज का ₹2150 करोड़ का IPO जल्द पुणे स्थित ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता बेलराइज इंडस्ट्रीज जल्द ही ₹2150 करोड़ का IPO लॉन्च करेगी। मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है। यह पूरा IPO एक फ्रेश इश्यू होगा। कंपनी ने 19 नवंबर 2024 को SEBI के पास अपना ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था।