Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Mar-2025

रोड एक्सीडेंट में घायलों को फ्री इलाज इसी महीने से रोड एक्सीडेंट में घायलों को इसी महीने यानी मार्च 2025 से डेढ़ लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा। यह नियम प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए भी अनिवार्य होगा। देशभर में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। NHAI इसके लिए नोडल एजेंसी का काम करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी के मुताबिक योजना के लिए मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 162 में पहले ही संशोधन हो चुका है। इस योजना को पूरी तरह से लागू करने से पहले बीते 5 महीनों में पुड्डूचेरी असम हरियाणा और पंजाब सहित छह राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया जो सफल रहा। NHAI ऑफिसर ने बताया कि घायल को पुलिस या कोई आम नागरिक या संस्था जैसे ही हॉस्पिटल पहुंचाएगी उसका इलाज तुरंत शुरू हो जाएगा। इसके लिए कोई फीस भी जमा नहीं करनी होगी। केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ मामला 4 आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 3 आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। जलगांव SP महेश्वर रेड्डी के मुताबिक छेड़छाड़ मामले में 2 मार्च को मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनका नाम अनिकेत भोई किरण माली अनुज पाटिल है। आरोपी अनिकेत का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। चौथा आरोपी नाबालिग है। चंडीगढ़ में प्रदर्शन से पहले किसानों पर एक्शन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 5 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाले प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस ने मंगलवार को किसानों पर एक्शन लिया है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के नेता दिलबाग सिंह गिल को घर में नजरबंद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस संगरूर में भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर उगराहां के घर भी पहुंची थी लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। किसानों पर कार्रवाई को लेकर SKM ने 11 बजे लुधियाना में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। सरपंच हत्याकांड- फडणवीस ने धनंजय मुंडे से इस्तीफा मांगा महाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या मामले में महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने NCP अजित पवार गुट के विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने इसके लिए NCP प्रमुख अजित पवार और पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल से भी बातचीत की है। मुंडे महाराष्ट्र सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री हैं। आरोप है कि बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड का हाथ है। SIT ने कराड को हत्या का मास्टरमाइंड बताया है। अमेरिका ने यूक्रेन की सभी सैन्य मदद रोकीं व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बहस के 3 दिन बाद अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोकने का ऐलान किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। ऐसी मदद जो अमेरिका से अभी तक यूक्रेन नहीं पहुंची है उसे भी रोक दिया गया है। इसमें पोलैंड तक पहुंच चुका सामान भी शामिल है। जर्मनी के मैनहेम में लोगों पर जानबूझकर कार चढ़ाई जर्मनी के मैनहेम में कार्निवल के दौरान सोमवार को एक कार चालक ने जानबूझकर पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। जर्मनी के बिल्ड न्यूज पेपर के मुताबिक इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक यह साफ नहीं है कि ड्राइवर ने जानबूझकर ऐसा किया या ये हादसा गलती से हुआ। पुलिस ने इलाके में लॉकडाउन लगाया है। अगर चुनौती दी तो मुसीबत में पड़ जाओगे पवित्र रमजान की सोमवार से शुरुआत हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर रमजान में सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदने का मैसेज वायरल हो रहा है। इसे लेकर मध्यप्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसे नफरती लोगों का काम बताया। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को चुनौती मत दो। अगर चुनौती दी तो मुसीबत में पड़ जाओगे। हिमाचल में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट हिमाचल प्रदेश के चंबा कुल्लू और किन्नौर जिलों में मौसम विभाग ने आज भी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति जिले का केलांग -10.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। पिछले दिनों बर्फबारी और बारिश की वजह से हुई लैंडस्लाइड और बाढ़ से राज्य में सैकड़ों सड़कें अभी भी बंद हैं। हिमाचल बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार तक स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा कश्मीर के अधिकतर इलाकों में कल बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक हालिया बारिश की वजह से बारिश की कमी 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत रह गई है। कांग्रेस प्रवक्ता बोलीं- रोहित शर्मा मोटे खेल मंत्री बोले- शर्मनाक चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए।शमा मोहम्मद ने यह भी कहा कि रोहित भारत के सबसे निराश करने वाले कप्तान हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के बयान को भाजपा ने एक सेल्फमेड चैंपियन (रोहित) का अपमान और बॉडी शेमिंग बताया।हालांकि बाद में कांग्रेस ने कहा कि हमारी पार्टी खेल हस्तियों का सम्मान करती है। पार्टी ने शमा से सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने को कहा। इसके बाद शमा ने पोस्ट हटा लीं।