Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Mar-2025

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का दूसरा और प्रदेश का 25वां बजट आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किया। बजट में सभी वर्गों के लिए सौगातें दी गई हैं। प्रमुख घोषणाओं में प्रदेश में विश्वविद्यालयों की संख्या 4 से बढ़ाकर 25 करना दंतेवाड़ा में 250 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण नवा रायपुर में 50 करोड़ की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना और 100 एकड़ में मेडिसिटी का निर्माण शामिल है। महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का बजट 5500 करोड़ किया गया लखपति दीदी योजना के तहत 8 लाख महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सखी सेंटर और आंगनबाड़ी के लिए भी वित्तीय प्रावधान किए गए। राजधानी के थाना खमतराई पुलिस ने बाजार में लोगों को चाकू दिखाकर आतंकित करने वाले संजय शर्मा (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने चाकू ऑनलाइन मंगाने की बात कबूली जिस पर संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से हिंदी विषय के साथ शुरू हुईं। इससे पहले 12वीं बोर्ड परीक्षाएं भी हिंदी से शुरू हुई थीं। परीक्षा में 3.23 लाख नियमित और 7330 स्वाध्यायी विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रदेशभर में 2523 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा सुचारू रूप से कराने के लिए उड़नदस्ते और निरीक्षण टीमें सक्रिय हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में रायपुर में एक दिवसीय धरना दिया और ईडी दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व विधायक धरेंद्र साहू विकास उपाध्याय समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक दुर्भावना से निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले 1 मार्च को पुतला दहन किया गया था। कांग्रेस ने ईडी को सभी दस्तावेज सौंपने की बात कही और कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया। रायपुर नगर निगम में मीनल चौबे ने महापौर पद की जिम्मेदारी संभाली। व्हाइट हाउस में हुए समारोह में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों पटाखों और पुष्प वर्षा से उनका भव्य स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद मीनल चौबे ने नगर विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं सरलता से उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी पार्षदों अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से नगर निगम की दशा सुधारने का संकल्प लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ के बजट को दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य की विकास गति को तेज करेगा और जनता के लिए श्रेष्ठ बजट साबित होगा। किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को इस सराहनीय बजट के लिए अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट 2025-26 पेश किया गया। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मैं तो आप सभी पत्रकार साथियों को बधाई देता हूं क्योंकि इस बजट में सिर्फ आपको कुछ दिया गया बाकी किसी को कुछ नहीं मिला।महंत ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बजट शब्दों के मायाजाल से भरा हुआ है जिसमें नौजवानों बेरोजगारों मजदूरों और किसानों के लिए कोई ठोस योजना या विजन नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का यह बजट ज्ञान और गति की बात करता है लेकिन अंत में जनता को दुर्गति की ओर ले जाता दिखता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पौने दो घंटे का बजट भाषण छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी नहीं हुआ। बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने आधे समय तक कविता का पाठ किया और वह भी दूसरी रचनाओं का पाठ न कि अपनी खुद की रचनाओं का। उन्होंने कहा कि पहले ज्ञान पर बजट लाया गया लेकिन उसका फुल फॉर्म अब तक जनता को नहीं समझ में आया और अब यह बजट गति की दुर्गति करेगा।