महाकुंभ- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन का आखिरी दिन महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। पिछले 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इतने लोग अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुने हैं। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा। आज सुबह 8 बजे तक 60.12 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यानी कुल आंकड़ा 66 से 67 करोड़ तक पहुंच जाएगा। महाशिवरात्रि आज- 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिव मंदिरों में भीड़ देशभर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर (महाकाल मंदिर) के पट मंगलवार रात 2.30 बजे खुले। सुबह 4 बजे मंगला आरती की गई। अगले 44 घंटे तक भक्त बिना अनुमति के भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। झारखंड के देवघर में मौजूद ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 2 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के बनारस में मौजूद काशी विश्वनाथ मंदिर 26 फरवरी को मंगला आरती के बाद सुबह 3.30 बजे से मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुला है। काशी में महाशिवरात्रि-10 हजार नागा साधु गदा-तलवार लहराते निकले हाथ में गदा-त्रिशूल। हाथी-घोड़े की सवारी। शरीर पर भस्म और फूलों की माला। हर-हर महादेव का उद्घोष। काशी में कुछ इस अंदाज में 7 शैव अखाड़ों के करीब 10 हजार से ज्यादा नागा साधु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। नागा संतों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्ते की बैरिकेडिंग की गई है। लाखों की संख्या में भक्त नागा संतों का आशीर्वाद लेने के लिए रात से ही सड़क किनारे खडे़ हैं। सबसे पहले जूना अखाड़े के नागा संन्यासी मंदिर पहुंचे। महामंडलेश्वर अवधेशानंद भी साथ हैं। दिल्ली विधानसभा सत्र 3 मार्च तक बढ़ा दिल्ली विधानसभा सत्र को 3 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। पहले 24 फरवरी को शुरू हुआ सत्र 27 फरवरी को खत्म होने वाला था। विधानसभा स्पीकर विजेंदर गुप्ता ने कहा- हम सदन में जितनी संभव हो सके उतनी CAG रिपोर्ट पेश करेंगे। अब विधानसभा सत्र 4 दिन के लिए बढ़ गया है। आगे उन्होंने बताया कि सरकार और विपक्ष दोनों दलों के 12-14 सदस्यों वाली एक पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) बनाई जाएगी। सदन में चर्चा के बाद रिपोर्ट्स को PAC के पास भेजा जाएगा। कमेटी की फाइंडिंग्स मिलने के बाद सदन उचित कार्रवाई करेगा। स्टालिन बोले- तमिलनाडु लैंग्वेज वॉर के लिए तैयार केंद्र और राज्य सरकार के बीच ट्राई लैंग्वेज विवाद को लेकर तमिलनाडु CM एमके स्टालिन ने कहा- केंद्र हमारे ऊपर हिंदी न थोपे। अगर जरूरत पड़ी तो उनका राज्य एक और लैंग्वेज वॉर के लिए तैयार है। ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर साउथ के राज्यों और केंद्र सरकार के बीच लंबे समय से विवाद बना रहा है। 2019 में न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू होने के बाद विवाद और बढ़ गया। नई शिक्षा नीति के तहत हर राज्य के छात्रों को तीन भाषा सीखनी होगी जिनमें से एक हिंदी होगी। पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम पंजाब के पठानकोट से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। सेना के अधिकारियों के मुताबिक जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ताशपतन में घुसैपठ की मुवमेंट देखी थी। चेतावनी के बाद फायरिंग में घुसपैठिया मारा गया। वाहन में छुपाए गए 34 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त महाराष्ट्र ED ने नवी मुंबई में सीमेंट मिक्सर वाहन में तस्करी करके ले जाई जा रही भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL) जब्त की है जिसकी कीमत 34.39 लाख रुपये है। सूत्रों के अनुसार ED को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर अधिकारियों की टीम ने मंगलवार रात करीब 1:15 बजे बेलापुर रोड पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। तेलंगाना के सभी स्कूलों में तेलुगु अनिवार्य सरकार ने आदेश जारी किए तेलंगाना सरकार ने राज्य में CBSE ICSE IB सहित सभी बोर्ड के स्कूलों में क्लास 1 से 10 तक तेलुगु पढ़ाना अनिवार्य करने के आदेश जारी किए हैं। यह नियम 2025-26 एकेडमिक सेशन से लागू होगा। सरकार ने 2018 में तेलुगु को अनिवार्य करने के लिए कानून बनाया था लेकिन पिछली सरकार इसे पूरी तरह लागू नहीं कर पाई। अब कांग्रेस सरकार ने इसे सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने सिंपल तेलुगु टेक्स्टबुक वेनला को क्लास 9 और 10 के स्टूडेंट्स को एग्जामों में प्रयोग करने को कहा है ताकि गैर-तेलुगु भाषी स्टूडेंटों को सुविधा मिले। दिल्ली में एक फैक्ट्री में आग लगी फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां पहुंची दिल्ली में मायापुरी इलाके में मंगलवार देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर कुल 9 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। अब 50 लाख डॉलर में मिलेगी अमेरिकी नागरिकता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’ नाम से एक नए वीजा प्रोग्राम को शुरू किया है। इसे 50 लाख डॉलर (44 करोड़ भारतीय रुपए) में खरीदा जा सकता है। ट्रम्प ने इसे अमेरिकी नागरिकता का रास्ता बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’ को EB-5 वीजा कार्यक्रम का विकल्प बताया और कहा कि भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह वीजा कार्ड अमेरिकी नागरिकता के रास्ते खोलेगा। इस कार्ड को खरीदकर लोग अमेरिका आएंगे और यहां बहुत ज्यादा टैक्स भरेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस पहल से राष्ट्रीय कर्ज का भुगतान जल्द हो सकता है। ट्रम्प को चेतावनी- रूस से जल्दबाजी में समझौता न करें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युल मैक्रों ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चेतावनी दी है कि यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस से जल्दबाजी में समझौता न करें। मैक्रों ट्रम्प से मिलने अमेरिका पहुंचे थे मुलाकात के बाद उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। मैक्रों ने बताया कि कुछ ही हफ्ते में रूस और यूक्रेन में युद्धविराम समझौता होने की पूरी संभावना है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि के तौर पर ट्रम्प से मिले थे क्योंकि यूरोप के करीब सभी देश अपनी सुरक्षा को लेकर एक जैसी चिंता रखते हैं।