Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Feb-2025

मनमुटाव को रोकने की कवायद! शाह ने विजयवर्गीय को फोन कर बुलवाया स्टेट हैंगर पर की शॉर्ट मीटिंग शाह ने विजयवर्गीय को फोन कर बुलवाया मंगलवर्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के समापन समारोह में शामिल हुए। इस समापन समारोह में अमित शाह सीएम डॉ. मोहन यादव दोनों डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल जगदीश देवड़ा मौजूद थे। लेकिन जैसे ही जीआईएस का समापन हुआ उसके बाद अमित शाह ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बारे में पूछा। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने उन्हें बताया कि विजयवर्गीय समिट में नहीं हैं। इसके बाद विजयवर्गीय को फोन करके स्टेट हैंगर बुलाया गया। शाह की ओर से पहुंचे कॉल के बाद वे वापस लौटे और स्टेट हैंगर पर अमित शाह की विदाई करने पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्टेट हैंगर के लाउंज में शॉर्ट मीटिंग की। इस मीटिंग में सीएम डॉ. मोहन यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल जगदीश देवड़ा और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। हालांकि इस बैठक में शाह की नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई ये साफ नहीं हैं। लेकिन शाह की इस शॉर्ट मीटिंग को एमपी की सत्ता में चलते आपसी मनमुटाव को रोकने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। 30 लाख 77 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव भोपाल में दो दिन चली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में मध्यप्रदेश को 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। राज्य सरकार का दावा है कि इन प्रस्तावों से प्रदेश में 17.34 लाख रोजगार की संभावना है। उद्योगपतियों ने मैन्युफैक्चरिंग के अलावा रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा रुचि दिखाई है। अडाणी ग्रुप रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों ने भी प्रस्ताव दिए हैं। समिट में पहले दिन 24 फरवरी को 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और एमओयू हुए थे। दूसरे दिन 25 फरवरी को 4 लाख 11 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। दो दिनों में 6 विभागीय समिट हुई हैं जिनमें 500 से ज्यादा NRI शामिल हुए और अपने निवेश प्रस्ताव रखे। 1 महीने में प्रयागराज कुंभ जाने वाले 32 की मौत प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। दुनियाभर से लाखों लोग स्नान कर चुके हैं। कुंभ यात्रियों के आने-जाने के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।मध्यप्रदेश के जबलपुर सतना और रीवा होकर प्रयागराज जाने-आने के दौरान हुए सड़क हादसों में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महाकुंभ के चलते सड़कों पर भारी जाम लग रहा है जिससे बचने के लिए वाहन चालक 24-24 घंटे लगातार गाड़ी चला रहे हैं। ज्यादा थकान और नींद की वजह से हादसे हो रहे हैं। भिंड में 6 घंटे शव के पास बैठा रहा आरोपी भिंड में एक युवक ने अपनी मां की फावड़े से हत्या कर दी। वह करीब 6 घंटे तक शव के पास बैठा रहा। इसके बाद उसने खुद ही परिजन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की बेटी ने कहा कि भाई ने उसकी पत्नी के कारण मां को मार डाला। घटना मंगलवार सुबह लहार कस्बे के जमुहा गांव की है। लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के मुताबिक सावित्री (60) पत्नी स्व. मंगल प्रसाद दौहरे और उसके इकलौते बेटे रामबाबू दौहरे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों को आशीर्वाद देंगी राष्ट्रपति खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव हो रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचेंगी। तय शेड्यूल के मुताबिक राष्ट्रपति सुबह करीब 11:05 बजे विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद विवाह समारोह में शामिल होंगी। धाम में वे करीब चार घंटे रुकेंगी। यहां से दोपहर 3:10 बजे वडोदरा के लिए रवाना हो जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पत्नी समेत महाकाल के दर्शन करने पहुंचे महाशिवरात्रि पर आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल लगातार 44 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान महाकाल पर सतत जल की धारा अर्पित होती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पत्नी समेत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर जाप किया। पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि भगवान महाकाल को सप्तधान्य- चावल मूंग खड़ा तिल मसूर खड़ा गेहूं जौ साल का मुखौटा धारण कराया जाएगा। सवा मन फूलों का मुकुट बांधकर सोने के कुंडल छत्र और मोरपंख सोने के त्रिपुंड से सजाया जाएगा। चांदी के बिल्वपत्र और सिक्के न्यौछावर किए जाएंगे। भोपाल-जबलपुर समेत 11 शहरों में पारा 12° से नीचे भोपाल जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी खजुराहो और मंडला भी ठंडे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पिछले चार दिन से प्रदेश में हल्की ठंड पड़ रही है। कुछ शहर तो ऐसे हैं जहां पारा 10 डिग्री से भी कम है। सोमवार-मंगलवार की रात में शाजापुर के गिरवर में 8.8 डिग्री अशोकनगर के आंवरी में 9.5 डिग्री और शहडोल के कल्याणपुर में पारा 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल जबलपुर राजगढ़ उमरिया खजुराहो मंडला में भी पारा कम रहा।