भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को भारत से बहुत सारी उम्मीदें हैं। वे चाहे सामान्य जन हों नीतिगत जानकार हों देश हों या फिर संस्थान हों। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं।विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा। मोदी ने कहा कि यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी कुर्सी मिलने पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि संयोग से मैं भी उसी प्लेन में था लेकिन मेरी कुर्सी ठीक थी। हालांकि दिग्विजय सिंह ने इस मामले में एयर इंडिया की गलती बताई है।दिग्विजय सिंह सोमवार को इंदौर पहुंचे थे जहां उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बात की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की थी। इसके साथ मुख्यमंत्री ने अफसरों को इस साल के आखिर तक इंदौर-भोपाल के मेट्रोपॉलिटन प्लान को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए थे। सीएम की घोषणा के बाद इंदौर को महानगर बनाने के लिए तेजी से काम शुरू हुआ है मगर भोपाल पिछड़ गया है। पीथमपुर में 27 फरवरी से जलने जा रहे यूनियन कार्बाइड के कचरे के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई। सोमवार को इस मामले में इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र की याचिका पर सुनवाई होनी थी।सुप्रीम कोर्ट जस्टिस बीआर गवई अवकाश पर थे। दूसरी ओर मप्र हाई कोर्ट पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने का आदेश दे चुका है। 27 फरवरी को पहले चरण की शुरुआत होगी। जबलपुर में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ससुराल वालों को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं नकली सोना घर पर रखकर असली सोने के जेवरात गायब कर दिए। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने मदन महल थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।