शहर में नही थम रहा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा निगम ने भवन को गिराया जल संरक्षण जागरूकता रथ को सांसद व कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी सांसद बंटी विवेक साहू दिशा समिति की बैठक में हुए सम्मिलित कलेक्टर की सख्ती: दो अधिकारियों को हटाया नए प्रभारी बनाए गए श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया संत गजानन महाराज प्रकटोत्सव शहर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण और व्यवसाय करना आम हो गया है। खजरी क्षेत्र में संजय पवार द्वारा शासकीय भूमि पर पेट्रोल पंप संचालित करने की शिकायत पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया। इसके बाद शिकायतकर्ता रविंद्र टाग पर भी 245 वर्गफुट शासकीय भूमि पर अवैध भवन निर्माण का किया जा रहा था। गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण का कुछ हिस्सा गिरा दिया। सूत्रों की मानें तो खजरी क्षेत्र में रह रहे अनेकों लोगों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर अपना व्यवसाय कर रहे है। हालांकि इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जल जीवन मिशन के तहत माचागोरा ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत जागरूकता रथ को गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से सांसद विवेक बंटी साहू और कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ छह माह तक 260 गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक करेगा। महाप्रबंधक जल निगम अभिनाश दिवाकर ने कहा कि इस पहल से लोगों में पानी के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ेगी जिससे जल संकट को कम किया जा सकेगा। जंन समुदाय की भागीदारी से जल संरक्षण को प्रभावी बनाया जाएगा। सांसद बंटी विवेक साहू गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित दिशा समिति की बैठक सम्मिलित हुए । मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कि पीएम मोदी एवं सीएम मोहन यादव की मंशा है कि सभी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों और हितग्राहियों को समय सीमा में मिले। इस बैठक में जिले के तमाम विधायक कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सहित अन्य अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ने अधिकारियों की बैठक में सभी विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यों की समीक्षा की गई। बीते दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग और वन स्टाफ सेंटर में विभिन्न अनियमितताओं के सामने आने के बाद कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बिसेन और वन स्टाफ सेंटर की प्रभारी भावना कुमरे को हटा दिया है। अब नए आदेश के तहत हेमंत छैकर को महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभारी बनाया गया है जबकि मोनिका बिसेन को वन स्टाफ सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम जिले में पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता देने की दिशा में उठाया गया है। छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की और जिला प्रदेश व देशवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ केवल एक आयोजन नहीं बल्कि आस्था संस्कृति और एकता का प्रतीक है। भारत को विश्वगुरु बताते हुए उन्होंने मां गंगा से देश की उन्नति व प्रगति की प्रार्थना की। आस्था के महाकुंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष परिवार संग लगाई डुबकी भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गुरुवार को प्रयागराज में परिवार सहित प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ भाजपा वरिष्ठ नेता विजय पांडे का परिवार मौजूद रहे। गंगा पूजन और स्नान के बाद श्री यादव ने जिले की सुख-शांति समृद्धि और चहुँमुखी विकास की प्रार्थना की। उन्होंने महाकुंभ को आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय परंपराओं और अध्यात्म का जीवंत प्रतीक है। लंबित मांगों को लेकर चिकित्सा महासंघ ने की सांकेतिक हड़ताल पूरे मध्यप्रदेश सहित छिंदवाड़ा में भी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में चिकित्सा महासंघ सांकेतिक हड़ताल पर रहे। उन्होंने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मेडीकल चिकित्सक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनीत मण्डराह ने बताया कि पिछले वर्ष सरकार ने हमारी विभिन्न मांगों में कुछ मांगें मानी थीं लेकिन कई अब भी कुछ मांगे लंबित हैं। जिसमे हमारी प्रमुख मांगों में समय वेतनमान डीएसीपी की विसंगति दूर करना महिला चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन शामिल है। आज हमारी हड़ताल का पहला दिन थाशुक्रवार शनिवार को हम जिला अस्पताल में 01 बजे से एक घन्टे तक अपना कार्य छोड़कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही डॉक्टर देंगे। इस तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल से मरीजों को इलाज में मुश्किलें बढ़ जाएगी। श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया संत गजानन महाराज प्रकटोत्सव संत गजानन गुनगान मंडल द्वारा गुरुवार को शहर के विवेकानंद कॉलोनी में स्थित मन्दिर में संत गजानन महाराज शेगांव का प्रकटोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत में रमकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया और भंडारा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। छत्रपति शिवाजी महाराज मंडल द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य छत्रपति शिवाजी मंडल द्वारा तीन दिनों तक विविध आयोजन किया गए। आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरुवार को छत्रपति शिवाजी चौक पर सुबह 11 बजे से लेकर देर रात तक विशाल भंडारा जांरी रहा। इस भंडारे में हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। मंडल समिति के प्रमुख नरेंद्र पटेल ने बताया कि छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवाजी मंडल द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें प्रथम हिन्दू गर्जना रैली दूसरे दिन दूध अभिषेक पूजन पाठ समाजसेवियों का सम्मान और अंतिम दिन महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया।