Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
10-Feb-2025

1. शेयर बाजार में भारी गिरावट आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 77200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट आई और यह 23350 पर पहुंच गया। एनर्जी IT और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। टाटा स्टील के शेयर में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई। 2. अजाक्स इंजीनियरिंग का IPO खुला अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO आज से पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है जो 12 फरवरी तक खुला रहेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹1269 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका प्राइस बैंड ₹599-₹629 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। शेयरों का अलॉटमेंट 13 फरवरी को और BSE व NSE पर लिस्टिंग 17 फरवरी को होगी। 3. रुपया रिकॉर्ड लो पर गिरा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 44 पैसे कमजोर होकर 87.94 के ऑल टाइम लो पर पहुंच गया। यह गिरावट विदेशी निवेशकों द्वारा शेयर बाजार में बिकवाली और भू-राजनीतिक तनाव के चलते आई है। 4. मेटा में 3000 से ज्यादा नौकरियों में कटौती फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा 3000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों को सोमवार को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी। अमेरिकी कर्मचारियों को सोमवार शाम 6:30 बजे (IST) छंटनी के बारे में सूचित किया जाएगा और इसके एक घंटे के भीतर वे कंपनी सिस्टम का उपयोग नहीं कर सकेंगे। 5. SIP निवेशकों के लिए सलाह शेयर बाजार में गिरावट के कारण SIP निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि SIP को इमरजेंसी फंड के रूप में न देखें और अच्छी रिटर्न के लिए इन्वेस्टमेंट को जारी रखें। दिसंबर 2024 में SIP के जरिए रिकॉर्ड ₹26459 करोड़ का निवेश आया लेकिन उसी महीने ₹80509 करोड़ का रिडम्प्शन भी हुआ।