Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Feb-2025

नलों में आ रहा गंदा पानी लेकर कलेक्टर पहुंचे निगमाध्यक्ष और नेताप्रतिपक्ष नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे नलों के पानी में गंदगी की समस्या को लेकर नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो नेता प्रतिपक्ष हंसा दहाडे कांग्रेस पार्षदों सहित रहवासियों ने गुरुवार को कलेक्टर को शिकायत की। पार्षदों ने नलों से निकला गंदा पानी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और समस्या के समाधान के लिए आवेदन दिया है। निगमाध्यक्ष सोनू मांगो ने बताया कि शहर के वार्ड 29 3139 में पेयजल पाइपलाइन के ऊपर सीवर चैंबर बना दिए गए हैं जिससे लीकेज होने पर गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है। जिससे नलों में गंदा पानी आ रहा है। निगम अधिकारियों को बार-बार शिकायत के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला है। इसी को लेकर हमने कलेक्टर साह्ब से समस्या का जल्द समाधान के लिए गुहार लगाई है। नगरीय निकायों की राजस्व वसूली वृद्धि पर कलेक्टर ने की सराहना कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिले के नगरीय निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना राजस्व वसूली राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन स्वच्छ भारत मिशन और सी.एम. हेल्पलाइन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने जनवरी माह में नगरीय निकायों की राजस्व वसूली में हुई वृद्धि की सराहना की। बैठक में आयुक्त नगरीय प्रशासन सी.पी. राय कार्यपालन यंत्री ईश्वर चंदेली मुख्य नगरपालिका अधिकारी और उपयंत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एक्शन में निगम - आज फिर तीन कॉलोनाइजरों पर FIR दर्ज कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने टीएल बैठक में अवैध कॉलोनी पर कड़ी कार्यवाही न करने पर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई थी। फटकार के बाद नगर निगम द्वारा बीते चार दिनों से लगातार अवैध कालोनियों पर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में गुरुवार को भी तीन कॉलोनाइजरों ओर एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमे रूपलाल खजरी की भूमि दीपक लोनिया करबल और देवराज सातपुते लोनिया करबल की भूमी पर बिना स्वीकृति अवैध कॉलोनियां विकसित कीं और प्लाटों का विक्रय किया है। जांच में पाया गया कि तीनो कॉलोनाइजर लाइसेंस या विकास की अनुमति नहीं थी। साथ ही बुनियादी सुविधाओं की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। पर्याप्त सुनवाई के बाद इन कॉलोनियों को अवैध घोषित कर दिया गया और नगर निगम के निर्देश पर सम्बंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके पूर्व भी नगर निगम अमले द्वारा दो दर्जनों से अधिक अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।\\\\ सांसद की पहल पर 10 से 18 फरवरी तक लगेंगे वृद्धजन एवं दिव्यांगजन शिविर सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर जिले भर में आयोजित होने वाले वृद्धजन एवं दिव्यांगजन शिविरों की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब ये शिविर 10 फरवरी से 18 फरवरी तक निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र लाभार्थियों को राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए चयन किया जाएगा। जिले के 11 विकासखंडों और छिंदवाड़ा नगर निगम में शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने शिविरों के आयोजन के आदेश जारी कर दिए हैं। पहले ये शिविर 22 फरवरी तक होने थे लेकिन तिथियों में बदलाव किया गया है। नशे में ऑटो ड्राइवर ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार महिला की मौत शहर के गुरुईय्या रोड चेतन्य आश्रम के पास गुरुवार दोपहर 12 के करीब नशे में धुत इलेक्ट्रिक ऑटो चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक किशोर बारबूदे ने बाइक में सवार सुधाकर ठाकरे अपनी बहन शर्मिला राउत को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां हादसे में गम्भीर रूप से घायल महिला शर्मिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने फिलहाल ऑटो को जब्त कर आरोपी चालक के ऊपर विभिन्न धराओं में मामला दर्ज की जांच की जा रही है। बाल कल्याण समिति के नए सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण जिला पंचायत सभा कक्ष में गुरुवार को बाल संरक्षण समिति द्वारा नवगठित बाल कल्याण समिति सदस्यों के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदस्यों को बाल संरक्षण से जुड़े कार्यों कर्तव्यों और संस्थाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को मुख्यधारा में लाने और संरक्षण प्रदान करने की प्रक्रिया को समझाना था। इसमें बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स का परिचय भी कराया गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्य बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य पीएलबी और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे। आयुक्त ने नवागत सहायक आयुक्त सुश्री मीना कोरी को सौंपा दायित्व निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने कार्य सुविधा की दृष्टि से नवागत सहायक आयुक्त सुश्री मीना कोरी को राजस्व वसूली स्वच्छ भारत मिशन अतिक्रमण उद्यान सौन्दर्यीकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाये यथा संबल श्रम कर्मकार मंडल एन०यु०एल०एम० प्रधानमंत्री स्वनिधि समग्र पेंशन राष्ट्रीय परिवार सहायता समग्र केवायसी आयुष्मान कार्ड राशन पात्रता पर्ची यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों से संबंधित कार्यों का दायित्व सौंपा है। निगमायुक्त ने पीएम आवास योजना के भवनों का किया निरीक्षण पीएम आवास योजना के अंतर्गत इमलीखेड़ा में बन रहे एमआईजी भवनो का निरीक्षण बुधवार को नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के द्वारा किया गया। इस दौरान आयुक्त के कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली एवं सहायक यंत्री विवेक चौहान उपस्थित रहे। निगम आयुक्त ने भ्रमण के दौरान आवास से संबंधित परिक्षेत्र की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त ने भवन निर्माता को निर्देश दिए कि भवनों के बाहरी कार्य एवं अन्य शेष कार्य 15 दिवस के भीतर पूर्ण कर जानकारी समक्ष में प्रस्तुत करें। इसके उपरांत निगमायुक्त ने इमलीखेड़ा में बन रही निगम की निर्माणाधीन दुकानों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने दुकानों निर्माण को बारीकी से देखा। इन दुकानों को भी आयुक्त ने समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ईश्वर की पहचान और राजयोग का महत्व गुरुवार को राजयोग शिविर के दूसरे सत्र में राजयोग शिक्षिका बीके अदिति बहन जी ने परमात्मा की पहचान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि परमात्मा सभी धर्मों के लोगों के पिता हैं क्योंकि पिता वही होता है जिसे सभी बच्चे अपना मानें। उन्होंने समझाया कि परमात्मा एक सुप्रीम ऊर्जा हैं जो अजन्मा स्वयंभू और निराकार हैं। वे इस सृष्टि पर आकर मनुष्यों को राजयोग की शिक्षा देते हैं और उन्हें पापों से मुक्त करते हैं। अब कलियुग का अंतिम समय आ चुका है और आत्माओं को अपने वास्तविक घर शांति धाम लौटने की तैयारी करनी चाहिए। वैश गुप्ता महिला समाज ने आयोजित किया सुहागले कार्यक्रम अंतरबेल मंदिर संकट मोचन मंदिर में गुरुवार को यज्ञ सैनी वैश गुप्ता महिला समाज द्वारा सुहागले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजन संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम अब प्रतिवर्ष समाज द्वारा आयोजित किया जाता है।