Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Feb-2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डोंगरगढ़ दौरे को लेकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि शाह चंद्रगिरी पर्वत पर स्थित विद्यासागर महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचेंगे जहां एक विशाल परिसर बनेगा। इस परिसर में महाराज की जीवनी और शिक्षाएं प्रदर्शित की जाएंगी जो समाज को दिशा देने में मदद करेगी। सीएम साय ने कहा कि यह परियोजना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी होगी। : धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा द्वारा धर्मांतरण को लेकर लगाए गए आरोपों का कांग्रेस ने पलटवार करते हुए विरोध किया। कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्मांतरण को हमेशा बढ़ावा देती है और इसे अपना राजनीतिक टूल बनाती है। शुक्ला ने यह भी कहा कि भाजपा सत्ता में रहते हुए धर्मांतरण को बढ़ावा देती है और विपक्ष में आते ही इस मुद्दे को हवा देती है।