Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
31-Jan-2025

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 370 अंक चढ़ा निफ्टी 130 अंक मजबूत बजट से एक दिन पहले सेंसेक्स 370 अंक की तेजी के साथ 77130 के स्तर पर पहुंचा जबकि निफ्टी 130 अंक बढ़कर 23380 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.25% की तेजी दर्ज की गई। 🗳️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियां गिनाईं लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 70+ बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला और छोटे कारोबारियों की लोन लिमिट दोगुनी की गई। 3 करोड़ नए घरों का निर्माण सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश में ऐतिहासिक सुधार हो रहे हैं और महिला किसान व युवा सरकार की प्राथमिकता हैं। इसके अलावा 50000 करोड़ की लागत से नेशनल रिसर्च सेंटर बनाया गया और इंडिया एआई मिशन की शुरुआत की गई। बजट 2025: कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट कल 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार आठवां बजट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह बनेगा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू: 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को 9 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया गया है। सरकार का 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है जिनमें से 1.15 करोड़ महिलाएं पहले ही उद्यमी बन चुकी हैं। अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा 14% बढ़कर ₹2520 करोड़ अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा 14% बढ़कर ₹2520 करोड़ हो गया जबकि राजस्व 15% बढ़कर ₹7964 करोड़ पहुंच गया। हालांकि पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर में 31% की गिरावट दर्ज की गई है।