MP में महाकुंभ जा रही स्पेशल ट्रेन पर हमला टाइटल मध्यप्रदेश में महाकुंभ जा रही स्पेशल ट्रेन पर पथराव मध्यप्रदेश में महाकुंभ जा रही स्पेशल ट्रेन पर पथराव मध्यप्रदेश के छतरपुर और हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात झांसी से प्रयागराज महाकुंभ जा रही ट्रेन पर स्थानीय यात्रियों ने हमला कर दिया। घटना देर रात करीब 1 बजे की है जब प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजे नहीं खोलने पर आक्रोशित होकर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। ट्रेन में बैठे कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। पथराव में ट्रेन की कई बोगियों के दरवाजे और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। हमले के दौरान ट्रेन में सवार यात्री महिलाएं और बच्चों में डर दिखा। इस दौरान कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में यात्री सुरक्षा की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। इम्पीरियल होटल में हुई इस बैठक के दौरान दोनों ने भारत-जापान के ऐतिहासिक और मजबूत संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025) के लिए आमंत्रित करेंगे। मध्यप्रदेश में जनवरी में चौथी बार मावठा गिरेगा मध्यप्रदेश में जनवरी में चौथी बार मावठा गिरेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 29 जनवरी को भोपाल इंदौर-ग्वालियर समेत करीब 15 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि कहीं भी तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश होने के आसार है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं की वजह से प्रदेश में पिछले 4 दिन से तेज ठंड पड़ रही है। मंगलवार से ठंड से राहत मिल सकती है। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं बारिश का दौर शुरू होगा। प्रदेश में विदेश गए 72 लोग नहीं लौटे घर प्रदेश में 172 ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई है जो विजिटर्स वीजा पर विदेश गए लेकिन वीजा की मियाद खत्म होने के बाद भी घर नहीं लौटे। ये लोग कंबोडिया थाईलैंड म्यांमार और वियतनाम गए थे। संदेह है कि इनमें से कई लोग ‘साइबर स्लेवरी’ में फंस गए हैं। यानी इन्हें बंधक बनाकर इनसे साइबर अपराध कराए जा रहे हैं। पुलिस अब इन सभी लोगों की डिटेल निकालने के लिए इनके पते पर डोर टू डोर संपर्क करेगी। इन लोगों से परिवार के जरिए संपर्क साधकर इन्हें दोबारा भारत लाने के प्रयास किए जाएंगे। गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय का मानना है कि इन व्यक्तियों को बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आईएएस अफसरों के थोकबंद तबादले हुए मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों के थोकबंद तबादले हुए हैं। सोमवार रात को सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। आदेश में मुख्यमंत्री के दो सचिव को भी इधर से उधर किया गया है। 12 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा पर जाने से पहले तबादले को हरी झंडी दी है। मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को हटाकर एमपी सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसी तरह अपर सचिव से प्रमोट होकर पिछले माह सीएम सचिवालय में सचिव बनाए गए अविनाश लवानिया को भी वहां से हटाते हुए एमडी पावर मैनेजमेंट कम्पनी बनाया गया है। सिबि चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री का सचिव तथा आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महू में जय बापू जय भीम जय संविधान रैली महू में आयोजित जय बापू जय भीम जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संकल्प लिया है कि वह कार्यकर्ताओं के माध्यम से जातिगत जनगणना कराएगी। एक साल में इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा- राहुल गांधीजी मैं सार्वजनिक रूप से क्षमाप्रार्थी हूं कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश से जो 10 सीटों का सहयोग करना था वो नहीं कर पाए। इसके लिए मैं अपने आप को दोषी मानता हूं। इसकी भरपाई विधानसभा चुनाव में करेंगे और कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस का पुराना वैभव फिर लौटाएंगे। डिया वाले और लोग मुझे घेर लेते माला नहीं बेच पा रही थी प्रयागराज कुंभ में वायरल हुई मध्यप्रदेश की मोनालिसा कुंभ छोड़कर घर लौट आई है। वह खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है। उसका कहना है कि सोशल मीडिया पर आने के बाद मीडिया वाले और बहुत सारे लोगों से वह परेशान हो गई थी। उसकी तबीयत भी खराब हो गई। उसने कहा कि मुझे वहां अच्छा लग रहा था लेकिन मैं माला नहीं बेच पा रही थी। लोग मुझे घेर लेते थे। मोनालिसा 25 जनवरी की रात को महेश्वर लौटी। उसका कहना है कि हमने 35 हजार रुपए उधार लेकर गाड़ी की और वापस आ गए। इंदौर में होटल में घुसकर कर्मचारियों को पीटा इंदौर के तिलक नगर स्थित एक होटल में सोमवार शाम एक व्यक्ति ने दो कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देर रात केस दर्ज किया है। आरोपी होटल स्टाफ का परिचित है। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 140 में स्थित होटल नित्या में हुई। यहां विकास गौतम की शिकायत पर पुलिस ने राजकुमार सैनी और उसके बेटे के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। विकास ने बताया कि वह सोमवार देर शाम होटल में बैठा हुआ था। नाबालिग को बेचने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार भोपाल से 15 साल की नाबालिग को दो लाख रुपए में बेचने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति-पत्नी पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इधर बच्ची ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। घटना की रात एक ऑटो चालक ने उसे अकेला देख मदद के नाम पर अपने पास रखा और ज्यादती की। बाद में अशोक नगर में रहने वाले एक युवक को दंपती की मदद से बेच दिया था।