महू में आज कांग्रेस द्वारा जय भीम जय बापू जय संविधान रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में आयोजित की गई है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। हालांकि प्रियंका गांधी का कार्यक्रम रद्द हो गया है। राहुल गांधी दोपहर करीब डेढ़ बजे महू पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दो बड़े मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच पर 200 लोगों की व्यवस्था की गई है जहां खड़गे राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम और अन्य वरिष्ठ नेता बैठेंगे। दूसरे मंच पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल पर हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण एक ड्रोन गिर गया लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई। रैली में संविधान और सामाजिक न्याय को लेकर कांग्रेस अपना संदेश दे रही है।