सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला बल और 74 सीआरपीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान गुप्ता ट्रेव्लस की बस में सवार दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वे रायगुड़ा के पोडियाम नन्दा के घर में आगजनी करने के बाद से फरार थे। वे थाना चिन्तलनार में दर्ज नक्सल मामले के आरोपी हैं। दोनों को जिला जेल सुकमा में भेज दिया गया है। रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि 5 किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई दिया। ब्लास्ट की आवाजों से इलाके के लोग सहम गए। हादसे में 2 मजदूर घायल हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग बुझाने में जुटी है। प्लांट में पेंट का निर्माण होता है जिससे आग का खतरा बढ़ गया। यह मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं उनके परिजन भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान राज्य के सांस्कृतिक और योग पर आधारित विषयों पर चर्चा हुई। जिला प्रशासन नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बैजनाथपारा एवरग्रीन चौक रहमानिया चौक मोतीबाग मालवीय मार्ग और चिकनी मंदिर मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। तीसरे दिन की इस कार्रवाई में 15 से अधिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा दी गई। कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में नगर निवेश और यातायात विभाग की टीम शामिल रही। अभियान के दौरान शिक्षण संस्थानों के पास अवैध गतिविधियों पर भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने इसे जनहित में निरंतर जारी रखने की बात कही। छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ 1.45 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने इसे किसानों की मेहनत और साय सरकार की नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता कांग्रेस की ओर से फैलाए गए भ्रम और अफवाहों का करारा जवाब है।साव ने कहा कि साय सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। राज्य को धान का कटोरा बनाने में किसानों का अहम योगदान है और उनकी मेहनत से यह रिकॉर्ड संभव हुआ है। प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की प्रत्याशी सूची कभी भी जारी हो सकती है। डिप्टी सीएम साय ने जानकारी दी कि मण्डल जिला संभाग और प्रदेश स्तर की सभी बैठकें पूरी हो चुकी हैं। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही सूची घोषित की जाएगी।