100 फीट गहरी टनल में क्यों उतरे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 614 करोड़ की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन शिप्रा नदी को प्रवाहमान बनाए रखने के लिए तैयार 614 करोड़ की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट भी थे। इससे पहले सीएम ने कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का निरीक्षण किया। इसके लिए वे करीब 100 फीट उतरकर टनल में पहुंचे। उन्होंने कहा यह विश्व की पहली परियोजना है जिसमें एक ही प्रदेश की दो नदियों को जोड़ा जा रहा है। इसे सदियों तक लोग याद रखेंगे। एमपी में मकर संक्रांति पर कोहरा कल से मावठा गिरेगा मकर संक्रांति पर मध्यप्रदेश में कोहरे का असर है। भोपाल ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं 15 जनवरी को मावठा गिरेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से भोपाल इंदौर ग्वालियर और उज्जैन संभाग में बारिश हो सकती है। सिस्टम के गुजरने के बाद 17 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धामले ने बताया 14 जनवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 15 और 16 जनवरी को प्रदेश में देखने को मिलेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगा प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग अब एक कदम और आगे बढ़ गई है। सोमवार को दिग्विजय ने भोपाल में ज्योतिरादित्य को बच्चा कहते हुए दावा किया कि उनके पिता माधवराव सिंधिया की कांग्रेस में एंट्री उन्होंने ही कराई थी। दिग्विजय ने सोमवार को विधानसभा के मानसरोवर सभागृह में ‘जंगल सत्याग्रह’ फिल्म के प्रीमियर शो का आयोजन किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस से बात की। गौरतलब है कि हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कहा था कि दिग्विजय सिंह मेरे पिता को भी टारगेट करते थे और मुझे भी टारगेट कर रहे हैं। उनकी सारी जिंदगी इसी में निकल गई। शिवपुरी में पार्टी संविधान का उल्लंघन कर सिंधिया के करीबी को कमान प्रदेश में भाजपा ने करीब 18 और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। सोमवार रात जारी नामों में भोपाल नगर में रविन्द्र यती भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़ गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव को जिलों की कमान दी गई है। खास बात यह है कि भाजपा ने शिवपुरी में अपने ही संविधान का उल्लंघन कर सिंधिया के करीबी को कमान दी है। इससे पहले रविवार रात को उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। इस तरह भाजपा अब तक कुल 20 जिलों में जिला अध्यक्षों के नाम जारी कर चुकी है। महाकाल को लगा तिल-गुड़ का भोग मकर संक्रांति पर्व पर मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी और शिप्रा नदी के घाटों पर सुबह से भी श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। उज्जैन में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी ले रहे हैं। महाकाल मंदिर के पंडित महेश पुजारी ने बताया कि भगवान महाकाल को तिल के तेल से स्नान कराने और तिल्ली के पकवानों का भोग लगाया गया। भगवान को गुड़ और शक्कर से बने तिल के लड्डुओं का भोग लगाकर जलाधारी में भी तिल्ली अर्पित की। सबंद्धता के मामले में दो कुलपति समेत 17 प्रोफेसरों पर FIR मुरैना के झुंडपुरा में फर्जी शिवशक्ति कॉलेज के संचालन के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू ) ने सोमवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी और राजस्थान के बांसवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएस ठाकुर सहित 17 प्रोफेसरों पर FIR दर्ज की। मौके पर शिवशक्ति कॉलेज का कोई अस्तित्व नहीं था। इसके बावजूद प्रोफेसर फर्जी कॉलेज का निरीक्षण कर संबद्धता की सिफारिश करते रहे। इन पर धारा 420 409 467 468 और 120बी के तहत मामला दर्ज हुआ है। कॉलेज 2012 से कागजों पर चल रहा था और इसे हर साल संबद्धता दी जा रही थी। ईओडब्ल्यू महानिदेशक उपेंद्र जैन ने जांच में यह पाया कि शिवशक्ति कॉलेज का मौके पर कोई अस्तित्व नहीं है। अब बजेगी शहनाई और शुरू होंगे मांगलिक कार्य देखें शुभ मुहूर्त खरमास के कारण पिछले एक माह से विवाह सहित मांगलिक कार्यों पर विराम लगा हुआ है। मंगलवार को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा और 2025 के लग्न मुहूर्ती की शुरुआत हो जाएगी। इस साल जनवरी से लगातार जून तक लग्न मुहूर्त रहेंगे। इस बीच 15 मार्च से 15 अप्रैल तक खरमास के कारण एक बार फिर एक माह का विराम लगेगा। मंदसौर में एक और नशे का कारखाना खोज निकाला भोपाल में एमडी ड्रग फैक्ट्री के बाद अब केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने मंदसौर में एक और नशे का कारखाना खोज निकाला। जिले की गरोठ तहसील के खारखेड़ा गांव में संचालित कारखाने से एमडी ड्रग्स पाउडर के साथ ही बनाने वाले केमिकल व मशीनें जब्त की गईं। यह फैक्ट्री गांव के पहुंच विहीन इलाके में संतरे के बगीचे के बीच बनाई गई थी। अधिकारियों के अनुसार यह कारखाना(MD Drug) गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा था। भोपाल के वन विहार में दिखेंगे एशियाई शेर भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में लोग जल्द ही एशियाई शेरों के दीदार कर सकेंगे। इनकी 21 दिन की क्वारेंटाइन अवधि पूरी हो गई है। ऐसे में 20 जनवरी से पहले इन्हें बाड़े में छोड़ा जा सकता है।गुजरात के जूनागढ़ से एशियाई शेरों का जोड़ा 21 दिसंबर को भोपाल लाया गया था। उन्होंने 5 दिन में 1000Km का सफर तय किया था। इसके बाद इन्हें 21 दिन तक क्वारेंटाइन रखा गया था। 11 जनवरी को यह अवधि पूरी हो गई। अब इन्हें दीदार के लिए बाड़े में छोड़े जाने का प्लान है।वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिन्हा ने बताया दोनों शेरों को बाड़े में अलग-अलग रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के ओके के बाद शेरों के दीदार लोग कर सकेंगे।