राजधानी के अभनपुर थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में गंगाजल में साइनाइड मिलाकर नरेंद्र साहू की हत्या कर दी गई। मृतक की लाश खुरपा के जंगल में पूजा-पाठ के सामान के पास पाई गई। कोरबा जिले बांगों थाना क्षेत्र के मदनपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि SECL कर्मी बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा जारी है। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव समीक्षा और पदयात्रा के साथ-साथ बस्तर की सुख-शांति के लिए भी अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हृदय से प्रयास होना जरूरी है। धर्मांतरण के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की स्थिति स्पष्ट है कि लालच या दबाव डालकर धर्म परिवर्तन नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा की नीति को लेकर एक सख्त संदेश दिया। भाजपा संगठन में संकट के सवालों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संगठन में कोई संकट नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं वे खुद संकट में होंगे। भाजपा पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर जिला कांग्रेस ने खूंटपदर से जगदलपुर तक छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण के विरोध स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने और एनएमडीसी मुख्यालय को जगदलपुर लाने की मांग उठाई गई।रास्ते में दीपक बैज और कांग्रेस नेताओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। मंडी चौक पर पार्षदों के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी मौजूद रहे।