क्षेत्रीय
-55°C! सोचिए ऐसी ठंड में रहना कैसा होगा? रूस के याकुत्स्क शहर को दुनिया का सबसे ठंडा बसेरा कहा जाता है। यहाँ की जिंदगी की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। आइए आपको लिए चलते हैं इस अद्भुत जगह पर। याकुत्स्क साइबेरिया के एक कोने में बसा एक ऐसा शहर है जहां 9 महीने बर्फ की चादर फैली रहती है। यहां का तापमान सर्दियों में -50°C से भी नीचे चला जाता है। स्थानीय लोग कहते हैं कि यहां अगर कोई गर्म कपड़ों के बिना 15 मिनट भी खड़ा रहे तो उसका खून जम सकता है।