Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Dec-2024

मध्यप्रदेश के जबलपुर में देश का पहला रेलवे स्टेशन के ऊपर बना 385 मीटर लंबा केवल-स्टे ब्रिज लगभग तैयार है। ब्रिज की स्टिचिंग का कार्य शुरू हो चुका है जिसमें फ्रांस के इंजीनियर और कंस्ट्रक्शन टीम शामिल है। चार से पांच दिन में स्टिचिंग और फिनिशिंग के बाद ब्रिज 40-50 दिनों में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह ब्रिज आधे घंटे का सफर 10 मिनट में पूरा करेगा। जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्ययात्रा को पुलिस ने निकलने नहीं दिया। यात्रा के रूट को लेकर प्रशासन और पुलिस ने जारी परमिशन को निरस्त कर दिया था। लेकिन बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता नहीं माने और जबरन यात्रा निकालने की कोशिश की गई।हंगामा विरोध प्रदर्शन के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए थे। यात्रा को रोकने के लिए पुलिस ने चौराहे के तीनों तरफ बैरिकेड लगा दिए थे। कार्यकर्ताओं द्वारा इन बैरिकेड को हटाने का प्रयास भी किया गया। जिसे पुलिस बल ने सख्ती से रोका। इसके बाद बीच सड़क पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। तनाव के कारण कई थानों का पुलिस बल फिर से बुलाना पड़ा।