मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल से रायपुर.अंबिकापुर.बिलासपुर हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा। प्रारंभिक किराया 999 रुपये रखा गया हैए ताकि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई यात्रा की सुलभता का उदाहरण भी दिया। अंबिकापुर के एयरपोर्ट का 80 करोड़ रुपये की लागत से विकास किया गया हैए और यह 72.सीटर एटीआर.72 विमानों के लिए उपयुक्त है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अंबिकापुर को अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ की लोककलाए गीत.संगीत और संस्कृति पर चर्चा हुई। विधायक अनुज शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। रतनपुर के धान खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ कर्मचारी किसानों से तौल के नाम पर पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब केंद्र में अनियमितताएं पाई गई हैंए इससे पहले भी धान की शॉर्टेज और अन्य समस्याओं की खबरें आई थीं। अब प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह इस मामले में सख्त कदम उठाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस पर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉण् भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान कियाए यहां तक कि कश्मीर मसले पर उनके सुझावों को नकारा। पाण्डेय ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी हमला करते हुए उन्हें दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को राजनीति में आगे बढ़ने से रोका और उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बाबा साहेब को पूरा सम्मान दिया है। पाण्डेय ने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी बताते हुए उनके कार्यों की कड़ी आलोचना की।