Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Dec-2024

मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन कांग्रेसी टोंटी वाला नल लेकर विधानसभा पहुंचे । कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए रोजाना नए-नए तरीके से अनोखे प्रदर्शन कर रही है । इसी कड़ी में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित विपक्ष के विधायक हाथों में नल लेकर विधानसभा पहुंचे ‌। और जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर नल से जल पहुंचाने की बात कही थी‌। लेकिन आज तक यह योजना पूरी नहीं हुई है । योजना में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है ।