क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। गुरुवार को संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के बाद भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेताओं ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किए जबकि कांग्रेस ने इसे सत्ता पक्ष की राजनीति करार दिया।