Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Dec-2024

विधानसभा घेराव ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका: मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज कांग्रेस नेता विधानसभा घेरने निकले हैं। पार्टी विधायक भोपाल में रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी चौराहे पर इकट्ठा हुए। वे यहां से ट्रैक्टर रैली के जरिए विधानसभा जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने शिवाज फॉरेन एक्सचेंज से तगड़े मुनाफे का लालच दे 5 करोड़ ठगे MP पुलिस ने 3 राज्यों से 5 को दबोचा मध्य प्रदेश पुलिस ने फॉरेन एक्सचेंज ट्रेड से भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के गुर्गों को तीन राज्यों से गिरफ्तार किया गया। आजादी के बाद पहली बार चौका गांव पहुंची कोई कलेक्टर नर्मदापुरम जिले के पिपरिया से 20 किमी दूर बसे ग्राम चौका में आज (रविवार) पहली बार कोई कलेक्टर गांव पहुंचा। कलेक्टर सोनिया मीना को गांव में अपने बीच देख ग्रामीण के चेहरे खुशी से खिल उठे। झूले में फंसी चोटी चमड़ी समेत उखड़े सिर के बाल टीकमगढ़ में 13 साल की बच्ची की चोटी झूले में फंस गई। एक झटके में चमड़ी समेत सिर के सारे बाल उखड़ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पद्मश्री से सम्मानित बैगा चित्रकार जोधइया अम्मा का निधन मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध बैगा चित्रकार और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित जोधइया अम्मा का निधन हो गया है। वे उमरिया जिले के लोढ़ा गांव की रहने वाली थीं। रविवार शाम करीब 6 बजे उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अपने गांव में अंतिम सांस ली। 9 जिलों में जम सकती है बर्फ कड़ाके की ठंड से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। प्रदेश में लगातार 7वें दिन रविवार को भी शीतलहर चली। ऐसा ही ठंड अगले 48 घंटे यानी 2 दिन और पड़ेगी। सोमवार को भोपाल जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट है। इनमें से 9 जिले ऐसे हैं जहां पर पेड़-पौधो पर बर्फ जम सकती है