Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Dec-2024

दुर्ग जिले के हथखोज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस ने बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में पांच थानों की टीम ने 200 से अधिक घरों की तलाशी ली। इस दौरान 21 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया जिनके पास कोई पहचान दस्तावेज नहीं थे। पुलिस पूछताछ कर रही है और दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर राज्य में अवैध रोहिंग्याओं की पहचान के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कांग्रेस शासनकाल में तेजी से बसी इस बस्ती की भी जांच की जा रही है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस द्वारा सरकार के रिपोर्ट कार्ड को नकारे जाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि फेल विद्यार्थी दूसरों को फेल बता रहे हैं। विधानसभा लोकसभा और रायपुर दक्षिण में फेल हुए लोग कैसे मूल्यांकन कर सकते हैं?साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अभी भी इनके आंखों से इटालियन चश्मा नहीं उतरा है इसलिए विकास नजर नहीं आ रहा। छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित जनादेश परब में शामिल होने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव विजय शर्मा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक राजेश मूणत समेत कई नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। साय सरकार के एक साल पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे सुशासन का सूर्य उदय करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब 100% गारंटी है। महासमुंद जिले के बागबाहरा की प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान में महंगे ब्रांडेड शराब में मिलावट की शिकायत पर आबकारी विभाग ने छापेमारी की। जांच में शराब बोतलों के ढक्कन ढीले और होलोग्राम से छेड़छाड़ पाई गई। कर्मचारी प्रेम साहू अमित शर्मा और नितेश शर्मा पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। ग्राहक शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित जनादेश परब में शामिल होने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव विजय शर्मा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक राजेश मूणत समेत कई नेताओं ने उनका अभिनंदन किया।