Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Dec-2024

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पचमढ़ी पहुंचे ‌। जहां उन्होंने कहा कि होटल अमलतास का संचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाना मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह प्रयास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में हमारे संकल्प को प्रदर्शित करता है। इस पहल से अन्य राज्य भी प्रेरणा लेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव पचमढ़ी में महिलाओं द्वारा संचालित प्रथम होटल एमपीटी अमलतास के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति महिला प्रधान संस्कृति है। हमारे नक्षत्र मंडल और सौर मंडल में भी माता को प्रधानता दी गई हैं। सभी ग्रह पुरुष प्रधान है लेकिन वसुंधरा यानि धरती माता प्रधान है। हम धरती को मां मानकर प्रणाम करते है और आशीर्वाद लेते है। वैसे ही समाज में भी परिवार की धूरी हमारी माता और बहने है। विश्व में 200 से अधिक देश है लेकिन भारत देश को मां का स्थान दिया गया है। भारत माता बोलते ही जय का उद्घोष स्वतः ही आ जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी मातृ संस्कृति और परंपरा देवी और देवताओं के स्मरण करने में भी झलकती है। माता के बिना किसी भी देवता को याद करना अधूरा माना जाता है जैसे सीता राम राधा कृष्ण। माता का नाम पहले और देवता का नाम बाद में पुकारा जाता है।