सागर जिले के देवरी क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में 5 दिसंबर 2024 को आचार्य देव श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती परम प्रभावक शिष्य ज्येष्ठ अद्वितीय निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। उनके साथ नगर गौरव ऐलक 105 श्री चौत्यसागर जी महाराज का भी प्रथम नगर आगमन हुआ। सकल दिगम्बर जैन समाज ने बस स्टैंड से शुरू होकर पूरे नगर में जुलूस के माध्यम से मुनिश्री की आगवानी की जिसमें बैंड-बाजे डीजे महिला मंडल बालिका मंडल और नवयुवक मंडल ने भाग लिया। सभी ने पाद प्रक्षालन और रंगोली सजाकर भव्य आगवानी की। बाद में मुनिश्री ने धर्मशाला में दिव्य देशना दी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पुण्य लाभ प्राप्त किया।