सड़कों पर उतरेंगे 4 लाख हिंदू 4 दिसंबर को सर्व हिंदू समाज निकालेगा आक्रोश रैली इंदौर में शनिवार सुबह संघ की एक बड़ी बैठक संघ कार्यालय सुदर्शन पर हुई। बैठक में सभी आनुषंगिक संगठनों के साथ ही व्यापारी संगठन भी शामिल हुए। बैठक में बीजेपी विधायकों के साथ पदाधिकारी भी मौजूद थे। 4 दिसंबर में एक बड़े आयोजन करने की तैयारी को लेकर यह बैठक हुई प्राचीन बौद्ध महोत्सव में पांच देशों से आए बौद्ध धर्मी सांची में शनिवार से 72वें दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का आगाज हो गया है। सबसे पहले सुबह 8 बजे महाबोधि सोसाइटी से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा 9 बजे चैत्यगिरी बिहार मंदिर पहुंची। बर्फीली हवा से ठिठुरा MP शिमला-मसूरी से भी ठंडा बर्फीली हवाओं से मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। कई शहरों में दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। भोपाल में नवंबर का महीना 36 साल में सबसे ज्यादा ठंड है। यहां पारा 8.2 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं मंडला और शहडोल में पारा 7 डिग्री के नीचे है। घर के बाहर की जमीन को लेकर झगड़े दो पक्ष शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के दुल्हई गांव में घर के बाहर की जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों की महिला सहित पुरुषों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए थे। इज्तिमा 2024 का दूसरा दिन आज होंगी तीन तकरीरें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज दूसरा दिन है फजिर की नमाज से लेकर ईशा तक आज तीन तकरीरें होंगी। इज्तिमा का आयोजन भोपाल में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगा। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इज्तिमा स्थल ईंटखेड़ी पहुंचे महिला के पेट में दो साल बाद निकली कैंची भिंड जिला अस्पताल में एक महिला के पेट में कैंची मिलने का मामला सामने आया है। 44 साल की महिला का दो साल पहले ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद से उसके पेट में दर्द हो रहा था। शुक्रवार को जब सीटी स्कैन कराया गया तब इसका खुलासा हुआ विदिशा में चोरों ने यस बैंक का ताला तोड़ा विदिशा में पिछले कई दिनों से शहर में चोरी की वारदात बढ़ गई है चोर आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आज फिर चोरों ने यस बैंक के ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। विदिशा सागर मार्ग पर स्थित यस बैंक की शाखा में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की खंडवा में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया खंडवा में राजस्व एवं निगम प्रशासन का अमला शनिवार सुबह 8 बजे अतिक्रमण तोड़ने के लिए पहुंच गया। स्लॉटर हाउस से लगी शक्कर तालाब की जमीन पर बने टप्पर और पक्के मकानों को जेसीबी मशीन से तोड़कर हटाया गया।