50 करोड़ ले लो मंत्री बना देंगे कांग्रेस नेता का BJP से ऑफर मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता के बयानबाजी से सियासत गरमा गई है। ग्वालियर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें 50 करोड रुपए और मंत्री पद का लालच दिया लेकिन वह नहीं बिके। सिंघार ने कहा जनता ने हमको चुनकर भेजा है। हमारी यह जवाबदारी बनती है। सिंघार के बयान पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि सिंघार सुर्खियों में रहने के लिए बयान बाजी करते हैं। अगर उन्हें भाजपा से ऑफर मिला तो नाम सार्वजनिक करना चाहिए। दीपक जोशी के BJP में शामिल होने पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का तंज मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा दीपक जोशी अप्रवासी कांग्रेसी थे और वे वापस बीजेपी में लौट गए. अब उन्हें कोई नेता कांग्रेस में लाने की कोशिश करेगा तो उसे भी कांग्रेस से बाहर कर दिया जाएगा. एमपी उपचुनाव में गोवर्धन पूजा और राम मंदिर की एंट्री मध्य प्रदेश के उपचुनाव में गोवर्धन पूजा और राम मंदिर की एंट्री हो गयी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विजयपुर की चुनावी सभा में गोवर्धन पूजा का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से आयोजित गोवर्धन पूजा पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किये. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों की सरकार है. किसान गोवर्धन पूजा का महत्व समझता है. गुटखा खाना छोड़ो तभी गांव में आएगी बिजली मधयप्रदेश के मऊगंज में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने ठाना है कि अगर नशे का सेवन करता कोई भी व्यक्ति उनके पास आएगा तो वह उस व्यक्ति का कोई काम नहीं करेंगे। इसके बाद एक गांव में बिजली ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग के लिए पहुंचे एक शख्स को विधायक प्रदीप पटेल ने खरी-खोटी सुना दी है। उन्होने शख्स की मां से शिकायत की और कहा की जब आपका बेटा गुटखा खाना छोड़ेगा तब गांव में ट्रांसफॉर्मर लगवा देंगे। इस महीने ग्वालियर-चंबल में होगी बारिश भोपाल-इंदौर में दिन में गर्मी नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में एमपी के ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश हो सकती है। भोपाल इंदौर उज्जैन नर्मदापुरम जबलपुर सागर रीवा और शहडोल संभाग में मौसम खुला रहेगा। हालांकि यहां दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी और अमरकंटक में पड़ेगी। यहां टेम्प्रेचर 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। 15 नवंबर से शुरू होगी भोपाल-रीवा फ्लाइट सेवा जल्द होगी शुरु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप 15 नवंबर से फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी 19 सीटर विमान की शुरुआत करने होने जा रही है. फ्लाई बिग की विमान सेवा चार शहरों को जोड़ेगी. भोपाल से रीवा तक का किराया महज 999 रुपये होगा. फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी ने लखनऊ खजुराहो रीवा और चित्रकूट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है. लाडली बहना योजना CM मोहन यादव इंदौर से देंगे सौगात मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 9 नवम्बर को इंदौर में सिंगल क्लिक से 1961 करोड़ रुपाए खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसमें 1574 करोड़ लाडली बहना योजना 55 करोड़ गैस रीफिलिंग सब्सिडी और 333 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के शामिल हैं। एमपी की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 17 किश्तों में यह राशि मिल चुकी है। शनिवार 9 नवंबर को 18वीं किश्त जारी होगी। महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव में एमपा के दिग्गजों का दबदबा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रमुख नेता रणनीतिक भूमिका निभा रहे हैं। महाराष्ट्र में चुनाव प्रबंधन में कुशल और जीत का माहौल बनाने में सक्षम प्रदेश सरकार के ताकतवर मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग को जवाबदारी सौंपी गई है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रभारी होने के नाते झारखंड में प्रमुख भूमिका में हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं। बांधवगढ़ में तेंदुए का आंतक वृद्ध घायल गाँव में दहशत उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए का आंतक जारी है। बीते 2 दिन में उसने 4 लोगों पर हमला किया है। शुक्रवार शाम हिरौली पंचायत के खोरी गांव में वृद्ध मुन्ना सिंह (58) को घायल कर दिया। इसके पहले रसोई में खाना बना रही मोनिका सिंह पिता उदय भान पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बांधवगढ़ प्रबंधन की स्पेशल टीम हाथियों की मदद से तेंदुए को पकड़ने में जुटी है। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी मध्य प्रदेश सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 9% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके बाद अब कर्मचारियों को 230% की जगह 239% डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर 2024 से शुरू होगा।