राज्य
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार (25 अक्टूबर) की सुबह पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर के प्रजापति कॉलोनी पहुंचे। यहां राहुल गांधी एक सैलून में पहुंचे। कांग्रेस सांसद ने सैलून में दाढ़ी (शेविंग) बनवाई। यह सैलून अजीत चलाते हैं। उन्होंने राहुल को बताया कि कैसे वे दिनभर काम करते हैं ताकि दिन के आखिर में कुछ पैसे बचा सकें। अजीत ने यह भी कहा कि राहुल से अपनी कहानी बताने के बाद उन्हें खुशी और संतुष्टि महसूस हुई। राहुल गांधी ने इसका वीडियो X पर शेयर करते हुए लिखा-‘कुछ नहीं बचता है’ ये शब्द आज हर गरीब-मिडिल क्लास की कहानी बन चुकी है।