एमपी पुलिस के यमराज की करंट लगने से मौत इंदौर पुलिस के चहेते हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह जादौन की करंट लगने से मौत हो गई है। अपनी गाय की सेवा करते समय वह करंट की चपेट में आ गए। इससे जवाहर सिंह जादौन और उनकी गाय की मौत हो गई। इंदौर पुलिस के चहेते पुलिसकर्मी की अकाल मृत्यु होने पर पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। कोरोना काल में शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यमराज बनकर घूमने वाले इंदौर पुलिस के हेड कांस्टेबल जादौन सुर्खियों में आए थे। सड़क पर पहुँचा सरकारी विभागों का झगड़ा मध्य प्रदेश के दो सरकारी विभागों में आपसी लड़ाई का एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमें तीन करोड़ का बिजली बिल न चुकाए जाने पर विद्युत विभाग ने नगर पालिका की बिजली सप्लाई काट दी। इससे गुस्साए नगरपालिका ने बिजली विभाग के सीनियर अधिकारी के ऑफिस के सामने ही कचरा फेंकवा दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा लेकिन दो सरकारी विभागों के लड़ाई में उसने हस्तक्षेप नहीं किया। इंदौर-भोपाल एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी वाराणसी की उड़ान बंद इंदौर एयरपोर्ट पर रविवार और भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 29 अक्टूबर से लागू होगा। इंदौर से जहां 12 से ज्यादा फ्लाइट के समय में 20 मिनट तक का फेरबदल होगा। वहीं वाराणसी और सूरत के लिए दोनों फ्लाइट बंद हो जाएगी। शारजाह की फ्लाइट 15 मिनट पहले रवाना होगी। कुछ फ्लाइट के दिन बदलेंगे। वहीं भोपाल को कुछ नई फ्लाइट्स की सौगात मिलेगी। धनतेरस पर गहराया दाना का कहर मध्यप्रदेश में इस बार दिवाली पर मौसम बदला रह सकता है। खासकर धनतेरस वाले दिन। मौसम विभाग ने 27 28 और 29 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर शहडोल रीवा और सागर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। 29 अक्टूबर को ही धनतेरस है। चक्रवाती तूफान दाना की वजह से ऐसा मौसम रहेगा। इसका असर रविवार से देखने को मिलेगा। प्रदेश में तबादलों पर फैन को लेकर मया अपडेट जारी प्रदेश में कर्मचारियों के ट्रांसफर पर इस साल प्रतिबंध नहीं हटेंगे। इसकी वजह यह है कि सरकार ट्रांसफर पर प्रतिबंध खत्म कर मिड-सेशन में अव्यवस्था से बचना चाहती है। यदि ट्रांसफर से प्रतिबंध हटा तो इसका सीधा असर कर्मचारियों के साथ ही उनके बच्चों पर पड़ेगा। इसलिए अब अगले साल मार्च या अप्रैल में ही ट्रांसफर पर से बैन हटने की संभावना है। दिवाली में एमपी को मिलेगी पीएम मोदी की सड़क सौगात मध्य प्रदेश में सड़क मार्ग बेहतर करने केंद्र ने बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 20000 करोड़ से अधिक के सड़क प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं। इससे मध्य प्रदेश की यातायात व्यवस्था अत्याधुनिक और बेहतर होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी 19 अक्टूबर को जब भोपाल प्रवास पर थे। तभी उन्होंने एमपी को बड़ी सौगात देने का वादा किया था। सीएम मोहन यादव ने भी कहा था कि मप्र की दिवाली और होली साथ मनेगी। आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक मध्यप्रदेश भाजपा की भोपाल में संगठन चुनाव को लेकर बड़ी बैठक है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल होंगे। इस गैठक में प्रदेश भाजपा के अन्य पदाधिकारी संगठन पर्व के प्रभारी सांसद विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। MP में पहली बार खुल रहा एआई डाटा सेंटर एमपी के पीथमपुर इंडस्ट्रियल जोन में 500 करोड़ रुपये के निवेश से एआई डाटा सेंटर स्थापना की जा रही है। यह सेंटर 2026 में शुरू होगा और इससे 150 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें लिक्विड कूलिंग का उपयोग किया जाएगा। यह सेंटर भारत जापान यूरोप और अमेरिका में काम करने वाली कंपनियों को सेवा देगा। राजगढ़ के गांव में 8 तेंदुओं का आतंक इलाके में फैली दहशत राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र के महाराजखेड़ा गांव में 8 तेंदुए आतंक मचाए हुए हैं। तेंदुए जानवरों और मानवों पर हमला कर रहे हैं। एक महिला पर हमले के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया है। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर 31 अक्टूबर को भोपाल में एयर शो की तैयारी मध्य प्रदेश का 69वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 31 अक्टूबर को लाल परेड मैदान पर भारतीय सेना के बैंड का प्रदर्शन होगा। एयर शो की भी तैयारी है। एक नवंबर को अमृत मध्य प्रदेश के अंतर्गत समवेत नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति होगी तो दो नवंबर को पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम होंगे।