Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Jul-2024

हिन्दु धर्म का पवित्र सावन मास 22 जून सोमवार से प्रारंभ हो गया है। पहले सावन सोमवार को मंदिरों व शिवालयों में स्थित शिवलिंग में जलाभिषेक करने श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ उमडऩे लगी थी। सुबह से देर शाम तक भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती एवं शिवलिंग की पूजा अर्चना करने प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव शिव-शिव शंभु के जय घोष से सारा वातावरण शिव मय हो गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पवित्र सावन मास को देखते हुये प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों के लिये व्यापक व्यवस्था की गई व मंदिरों का भी रंग रोगन कर सजावट की गई है। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए मार्क किये गए पत्रों की गहनता से समीक्षा की। खासकर जनसुनवाई की शिकायतों के मामलें में सभी विभागों से जानकारिया ली। साथ ही राजस्व अभियान के दौरान प्रकरणों के निराकरण अवैध कॉलोनियों मानवाधिकारए आपदा व बाढ़ के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि डूब प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण करे। जिन स्थानों पर आपदा जैसी स्थिति है वहां व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही पशु व मकान की हुई क्षतियों का प्रकरण बनाएं। रोटरी क्लब बालाघाट ऑफ टाइगर्स के तत्वाधान में 23 जुलाई को स्थानीय वैद्य लॉन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस संबंध में क्लब के पदाधिकारी तपेश असाटी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान किया जाएंगा। जिसमें करीब 50 युनिट से अधिक रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया। शाम के समय स्टालेसन सेरेमनी का आयोजन किया गया है। जिसमें क्लब के नये पदाधिकारी जो एक वर्ष के लिये नियुक्त होने जा रहे है वे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान क्लब के द्वारा साल भर के जो कार्यक्रम होते है उसको लेकर भी अपनी बात रखेंगे। पुलिस थाना परसवाड़ा अन्तर्गत ग्राम लच्छीटोला के जंगल में एक मानव कंकाल बरामद किया गया है। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम लच्छीटोला डोंगरिया से करीब 7 किलोमीटर दूर जंगल में एक मानव कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई मामले में अंरड़िया निवासी सुनिल बोरवार ने 3 जून को दादी सोमबती बाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। सुनील ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों से पहचान गया कि यह कंकाल मेरी दादी सोमबती बाई की है उसकी दादी की मानसिक स्थिती ठीक नहीं थी और ना ही गांव में हमारी किसी से बुराई है तो मुझे शक है कि किसी जंगली जानवर के हमले से मेरी दादी की मौत हुई होगी। सूचना पाकर परसवाड़ा पुलिस ने कंगाल और शेष अवशेष को बरामद कर मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मोक्षधाम में धुमधाम से हुआ वृक्षारोपण परसवाड़ा- मुख्यालय परसवाड़ा सहित क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी तारतम्य में परसवाड़ा के समीप स्थित ग्राम लिंगा में पौधारोपण का विशेष कार्यक्रम ग्राम पंचायत सहित ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया गया । ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी अनुसार गुरु पूर्णिमा के पूर्व दिवस ग्राम पंचायत के सहयोग से ग्रामीणों द्वारा पीपल बरगद नीम आदि के पौधे और उनको सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था कर गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रातः ११ बजे ग्रामीणों द्वारा पौधों की विशेष पूजा अर्चना कर समूचे ग्राम लिंगा में भ्रमण किया गया इसके साथ ही ग्राम भ्रमण के दौरान बाजे गाजे के साथ स्थानीय मोक्ष धाम में मंचीय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । मंचीय कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष समलसिंह धुर्वे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शांतिधाम में पौधारोपण के लिए कार्यक्रम आयोजित करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनों से अपील कि की सभी जन केवल पौधों का रोपण ही ना करें अपितु उनको बालक की तरह पालन पोषण करने का संकल्प भी लेवे क्योंकि गर्म हो रहे वायुमंडल के लिए पेड़ों की जरूरत है पौधों का रोपण अत्यावश्यक होता जा रहा है ।