#Jabalpur जबलपुर में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड बनाने की तैयारी तेज| EMS TV 13-Jun-2024 जबलपुर शहर में स्वच्छ पर्यावरण और शहर को सुंदर बनाने के लिए जबलपुर नगर निगम 12 लाख पौधे शहर के अलग-अलग स्थानों में लगाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम का ये अभियान चार माह तक चलेगा। इस अभियान के लिए नगर निगम करीब 8 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसमे जनभागीदारी और सामाजिक संस्थाओं से भी मदद ली जाएगी। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की पहली उड़ान भोपाल से जबलपुर पहुँचने पर पायलट का जोरदार स्वागत किया गया। पहली फ्लाइट पायलट को-पायलट के अलावा छह यात्रियों को लेकर जबलपुर पहुँची । यात्रियों में सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल रहे। अब जबलपुर से अशोक पंवार सहित चार यात्री रीवा जायेगें । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई थी। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा के विमान को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया । इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू विधायक सर्व श्री अशोक रोहाणी सुशील तिवारी इंदु सन्तोष वरकड़े एवं नीरज सिंह तेल घाणी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज पूर्व विधायक श्रीमती नन्दिनी मरावी प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी मौजूद थे । जबलपुर के परियट में स्तिथ सांची फैक्ट्री के सामने सहकारी दुग्ध संघ कर्मचारियों के द्वारा वेतन विसंगति को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। संघ के पदाधिकारी के अनुसार जो बढा वेतन कर्मचारियों को पिछले महीने मिला था उसे इस महीने की पेमेंट में से काट लिया गया है। जिसको लेकर आज कर्मचारियों ने लामबंद होकर धरना प्रदर्शन किया है जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यपारियो को करीब डेढ़ करोड़ का चूना लगाकर फरार हुए आरोपी नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की पनागर के करीब 15 से अधिक व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।पुलिस द्वारा आरोपी मुकुल जैन से पूछताछ की जा रही है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन एटक मध्य प्रदेश के बहन तले सैकड़ो की संख्याओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।इस दौरान उन्होंने संपर्क एप के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से काम लेने की कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा है। जबलपुर जिले के मझौली तहसील में स्थित विश्व विख्यात श्री विष्णु बराह मंदिर से रात्रि कालीन 3:00 बजे करीब एक नकाबपोश चोर द्वारा दान पेटी से चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के समक्ष मंदिर रामायण का पाठ चल रहा था और दान पेटी के बाजू से ही एक व्यक्ति सो रहा था।मझौली नगर में इसके पूर्व भी अनेकों चोरी की वारदातो का पता नहीं लगाया जा सका है।। जबलपुर के मढ़ो ताल थाना क्षेत्र में संचालित एक होटल से एक उज़्बेकिस्तान की युवती को अभीरक्षा में लेते हुए पूछताछ की जा रही है। होटल के संचालक से भी शक्ति से पूछताछ की जा रही है क्योंकि होटल संचालक द्वारा भी युवती के रुकने की खबर को गुप्त रखा गया था।