चुनाव जीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी पहुची कांग्रेस प्रत्याशी के घर पिता से लिया आर्शीवाद नपा ने संगठनों के साथ सफाई कर मनाया पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर नमामि गंगे योजना के तहत शंकर तालाब की सफाई कर जल संरक्षण का दिए संदेश चुनाव के दौरान एक.दूसरे और पार्टी के खिलाफ बोलना आम बात है। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद सब भुलकर विरोधी के घर जाकर आशीर्वाद लेनाए यही सुचिता और स्वच्छ राजनीति की खूबसूरती है। यह नजारा बालाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार के घर का है। जहां भाजपा की भारती पारधी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सरस्वार के पिता अशोक सिंह सरस्वार से आशीर्वाद लिया। भारती पारधी की सादगी और सज्जनता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है। नगर पालिका ने शहर के संगठनों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारम्भ हुआ है। इसी अभियान के तहत नपा ने नगर की पावन धरा से प्रवाहित होने वाली मां वैनगंगा नदी के तट बजरंग घाट पर नगर के सामाजिक.स्वयंसेवी खेल संगठनए धार्मिक संगठनों के साथ स्वच्छता साफ सफाई अभियान कर श्रमदान कर सांकेतिक तौर पर पौधारोपण किया गया। यह अभियान गंगा दशहरा 16 जून तक संचालित होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना नमामि गंगे के तहत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 वर्ष पूर्व के तालाब कुआ बावड़ी की साफ सफाई मरम्मतीकरण और तालाबों से गाद निकालने का कार्य किया जा रहा है जिससे कि साफ जल और जल संरक्षण किया जा सके। इस कार्यक्रम के तहत तहसील मुख्यालय कि ग्राम पंचायत किरनापुर के सरपंच उप सरपंच और समस्त पंचगणों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा साथ मिलकर नमामि गंगे योजना और विश्व पर्यावरण दिवस पर किरनापुर में स्थित शंकर तालाब के किनारों पर फैली गंदगी और कूड़ा करकट को सफाई कर हटाया गया। वही तालाब में बनी हुई पायरी सफेद रंग से रोगन किया गया। ग्रामपंचायत द्वारा जल संरक्षण और पौधे लगाने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की गई। उत्तर उत्पादन वन मंडल बालाघाट के लामता काष्ठगर डिपो में वन परिक्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन में समस्त वन कर्मचारियों के उपस्थिति में ५ प्रजाति के ३५ पौधों का वृक्षारोपण किया गया । पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण को सुरक्षित एवम संतुलित बनाए रखने के लिए समय समय पर विभागीय अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है इसी तारतम्य में आज वन परिक्षेत्र अधिकारी रितेश उईके के मार्ग दर्शन में ५ प्रजाति के पौधों का वृक्षारोपण किया गया । मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ के एनसीसी एडीजी मेजर जरनल अजय महाजन के निर्देशन एवं जबलपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जी बरबरे के मार्गदशन में एकलव्य आवासीय परिसर बैहर में ट्रैक शिविर सफलता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ट्रैकिंग के साथ साथ स्वच्छता अभियान खेलकूद प्रतियोगिता एवं संस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा । इसमे मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ के अतंर्गत आने वाले ग्रुप मुख्यालयों भोपाल जबलपुर इंदौर ग्वालियर सागर एवं रायपुर से ५१० बालक एवं बालिका कैडेटस् भाग ले रहें है। बैहर सिविल अस्पताल कि डॉ संजना राय एवं आयुष मेडिकल बैहर के डॉ धनराज कोकोडे की टीम के द्वारा कैडेटो को हेल्थ एण्ड हायजनिंग महिलाओं को होने वाली समस्यओं एवं एड्स के उपचार की जानकारी दी गई। गर्रा के बालाघाट स्नातक कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट अशोक सिंह सरस्वर ने वृक्षारोपण किया और साथ ही जनता को भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जल जंगल को बचाना अति आवश्यक है जिसे ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को काम किया जा सकता है और बताया गया कि वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण वर्तमान समय में पेड़ों की अधिक से अधिक आवश्यकता है इस दौरान श्री सरस्वार ने कहा कि प्रत्येक साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं जैसे कि हवा पानी मिट्टी पेड़-पौधे जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुडक़र एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं। दुनियाभर में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है।