सट्टा बाजार ने इंडिया गठबंधन को गुड़ न्यूज़ दी है। राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार में जहां भाजपा की सरकार बिना गठबंधन की सहायता के बन रही है वहीं मुंबई के मनगढ़ंत सट्टा बाजार ने विपक्ष को भी खुश होने की वजह बना डाली है । मुंबई सट्टा बाजार विपक्षी गठबंधन इंडिया के 345 सीटों पर जीतने का दावा कर रहा है वहीं एनडीए के खाते में 195 से 200 सीटें दे रहा है। यह आकलन फलौदी सट्टा बाजार से लेकर तमाम सर्वे से जहां अलग है वहीं स्वयं राजनीतिक पार्टियां भी इतनी सीटें जीतने का दावा नहीं कर रही है। मुंबई सट्टा बाजार मप्र में कांग्रेस को 10 सीटें जिताने का दावा कर रहा है। वही दुबई से संचालित होने वाले एक सट्टा बाजार के मुताबिक देशभर में एनडीए को 300 के आसपास सीटें आ सकती हैं जबकि इंडिया गठबंधन को 200 के आसपास सीटें आ सकती हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय सट्टा बाजार मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 29 में से 28 सीटें दे रहा है और कांग्रेस पार्टी को एक सीट दे रहा है।