1.हत्याकांड : आठ सदस्यों की हत्या कर खुद झूला फंदे पर तामिया क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां माहुलझिर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदल कछार गांव में एक आदिवासी युवक ने माता पिता समेत घर के सभी 8 सदस्यों को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक आरोपी ने घर मे घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोस में रह रहे। ताऊ के घर घटना को अंजाम देने गया जहां ताऊ के घर जाकर 10 साल के बच्चे पर भी हमला किया। उसका जबड़ा कट गया। वह जान बचाकर भाग गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सामुहिक हत्याकांड की खबर लगते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुःख व्यक्त करते हुए घटना की जांच करवाने की बात कही वहीं घटना स्थल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके पहूंची जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मृतकों की अंत्येष्टि और घायल के तत्काल इलाज के लिए चैक पीएचई मंत्री ने पीड़ित परिवार की बहनों को सौंपे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घटना पर दुख व्यक्त कर एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ह्रदयविदारक घटना से दुखी हूं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करता हूं। 2.भीषण गर्मी में पानी को तरस रही गुरैया सब्जी मंडी लाखों रूपए की आय देने वाली गुरैया सब्जी मंडी पानी को तरस रही है। मंडी में प्रबंधन की लचर व्यवस्था से व्यापारियों और किसानों दोनों की नाराजगी साफ झलक रही है। हालात यह है कि मंडी कार्यालय में जो ठंडे पानी की मशीन लगी है वह वर्षों से खराब पड़ी है। शेडों में जहां व्यापार हो रहा है वहां पानी के लिए एक नल तक नहीं लगा है। हद तो यह है कि पानी की समस्या से निजात के लिए व्यापारी ने खुद से बोर कराने का प्रयास किया लेकिन मंडी प्रबंधन ने उस पर भी रोक लगा दिया। मंडी प्रबंधन की गरीबी या अफसरों में कार्यप्रणाली की कमी अपनी और से एक प्याऊ तक नहीं खोला है। मंडी में कई तरह की असुविधाए है लेकिन भीषण गर्मी में पानी की कमी सबसे बड़ी परेशानी बनी है। केवल पानी का टेंकर खड़ा कराया गया है। 43 डिग्री तापमान में टेंकर का पानी इतना गर्म हो जाता है कि उसे पीया भी नही जाता मंडी में केवल एक शौचालय है वह भी तीन चार बजे बंद हो जाता है। व्यापारियों का कहना है कि किसानों और फुटकर व्यापारियों की समस्या को देखते हुए उन्हें रोजाना ठंडा पानी के कई डिब्बे खरीदने पड़ रहे है। प्रबंधन सुविधा देने के नाम पर पूरी तरह से फैल है 3. कोर्ट परिसर को पुलिस ने बनाया छावनी शहर के सबसे चर्चित इकलाख हत्याकांड को लेकर जिला न्यायालय परिसर में आज से गवाही होना शुरू हो गई है इस मौके पर पुलिस बल द्वारा न्यायालय परिसर को छावनी बना दिया गया है। बता दें कि 2017 में कोर्ट परिसर में इकलाख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बड़ी संख्या में आरोपी बनाए गए थे जिन पर लगातार सुनवाई की जा रही है जिसको लेकर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 4. खुले में बिक रहा था मांस निगम ने की कार्यवाही खुले खुले में मांस मटन एवं मछली का विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निगम अमले ने आज आजाद चौक स्थित मटन मार्केट में 5 किलो मांस एवं मछली जप्त कर विनष्टीकरण किया गया साथ ही पांच दुकानदारों पर 1600 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान निगम अमले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। 5. मतगणना के लिये नियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित लोकसभा चुनाव के अंतर्गत डाक मतपत्र एवं ईटीपीबी की गणना के लिये मतगणना पर्यवेक्षक मतगणना सहायक और माईक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ.पी.एन.सनेसर और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा मतगणना पर्यवेक्षकों मतगणना सहायकों और माईक्रो ऑब्जर्वर को डाक मतपत्र एवं ईटीपीबी की गणना के संबंध में उनके दायित्वों एवं कार्यों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में संयुक्त कलेकअधिकार ज्योति ठाकुर डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी राहुल कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 6. लोक सेवा केन्द्र संचालकों पर कलेक्टर ने ठोका जुर्माना कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिला प्रबंधक द्वारा लोक सेवा केन्द्र हर्रई व तामिया के निरीक्षण के दौरान अनियमिततायें पाये जाने पर इन दोनों लोक सेवा केन्द्र के संचालकों को 14 मई को कारण बताओनोटिस जारी किया गया था जिस पर जबाव संतोषजनक नहीं होने एवं आर.एफ.पी. का नियमानुसार पालन नहीं किये जाने के कारण इन दोनों लोक सेवा केन्द्र के संचालकों पर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने 5500-5500 रूपये के जुर्माने से दंडित किया है। 7. अज्ञात शव से फैली सनसनी अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम थावड़ी के पास अमरवाड़ा चौरई मार्ग पर बुधवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी अमरवाड़ा पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार में मृतक के पास से शराब की बोतल एवं एक पानी की बोतल बरामद हुई है। साथ ही उसके मुंह से फेस निकला हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 45 साल है। 8. गाड़ी चोरी का आरोपी मिला नागपुर थाने में सौसर में दुपहिया वाहन चोरी होने का मामला सामने आया था जिसके बाद वाहन मालिक गोपाल बेलवंशी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी तरह पांढुर्णा निवासी रितेश दुपारे द्वारा 20 जनवरी को घर से बुलेट गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट थाना पांढुर्ना में लिखाई गई थी इन अज्ञात चोर की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित करके जांच पड़ताल करने पर पुलिस द्वारा 22 वर्षीय आरोपी हर्ष उर्फ हर्षदीप गौरखड़े की सावनेर महाराष्ट्र चोरी के प्रकरण में थाना बजाज नगर नागपुर में बंद होने की जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस से रिमांड पर लिया कड़ी पूछताछ में आरोपी द्वारा बुलेट एवं एक्टिवा गाड़ी चोरी करने की बात कबूल कर ली जिसके पास से दो गाड़ियां जप्त की गई।