देवरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में रविवार को हमारे आराध्य भगवान संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य नवाचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से ग्राम महाराजपुर नगर में मुनि श्री 108 प्रबोध सागर जीमुनि श्री 108 शैल सागर जीमुनि श्री 108 अचल सागर जी महाराज का कुण्डलपुर से आचार्यपद पदारोहण कार्यक्रम के उपरांत ग्रीष्मकालीन वाचाना हेतु ग्राम महाराजपुर में प्रथम आगवान पर मुनिश्री की भव्य मंगल आगवानी की। जिसमें सभी धर्म प्रेमी बंधु ठीक 6:00 मंदिर जी के पास एकत्रित हुए। समस्त जैन समाज जुलूस के माध्यम से बैंड बाजे डीजे बालिका मंडल महिला मंडलनवयुवक मंडल एवं समस्त सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा चरण वंदना की रंगोली सजाई गई घर के बाहर सभी ने पाद प्रक्षालन किया मुनि संसघ की धूमधाम से भव्य मंगल अगवानी की। उसके बाद धर्मशाला में सकल समाज को दिव्य देशना का लाभ मिला।