क्षेत्रीय
सागर जिले के देवरी में बुधवार की शाम देवरी नगर के शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पदस्थ महिला प्रोफेसर डाॅ मनीषा शर्मा को एक अज्ञात बोलेरो फोर व्हीलर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी हैl घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैl टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला प्रोफेसर डाॅ. मनीषा शर्मा लगभग 30 से 40 फीट दूर जाकर गिरी जिससे उनके हाथ पैर और सर में गंभीर चोटे आई हैं।। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और महिला प्रोफेसर को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।महिला को हाथ पैर और सर में गंभीर चोटे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला प्रोफेसर की गंभीर स्थिति को देखते हुए और BMC सागर रेफर किया गया है।