क्षेत्रीय
मप्र की राजगढ़ लोकसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इस सीट पर दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। ईवीएम पर लगातार सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से खासे नाराज हैं। कांग्रेस का आरोप है कि राजगढ़ की SLU(सिंबल लोडिंग यूनिट) स्ट्रांग रुम से गायब करा दी गई हैं। इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कांग्रेस ने राजगढ़ जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।कांग्रेस का कहना है की न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं कि एसएलयू को 45 दिनों तक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। मप्र निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर राजगढ़ के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।