75वां गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर परेड देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मोदी यहां 2 मिनट मौन भी रहे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों बग्घी में कर्तव्य पथ पर पहुंचे। 1984 के बाद पहली बार कोई राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बग्घी से पहुंचा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराया। 100 महिलाओं ने शंख बजाकर परेड का शुभारंभ किया देश का 75वां गणतंत्र इस बार कई मायनों में खास है। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखी। सुबह साढ़े 10 बजे परेड शुरू हुआ तो 100 महिलाओं ने शंख और नगाड़ा बजाकर इसका आगाज किया। ये गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार हुआ। कर्तव्य पथ पर दिखे अयोध्या के रामलला 75वें गणतंत्र दिवस पर 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों और 9 मंत्रालयों की झांकियां कर्तव्य पथ पर दिखीं। उत्तर प्रदेश की झांकी में रामलला का छोटा स्वरूप दिखाया गया। इस बार सबसे खास इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) और उत्तर प्रदेश की झांकी रही। ISRO की झांकी में इस बार चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को दिखाया गया। नीतीश-तेजस्वी गणतंत्र कार्यक्रम में शामिल हुए पर बातचीत नहीं की बिहार में सियासी संकट बना हुआ है। राजनीति में परिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद से ही RJD और JDU में तल्खी बढ़ गई है। पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दूरी दिखी भी। इसमें CM नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी शामिल हुए डेढ़ घंटे साथ भी रहे। दोनों बिना आपस में बातचीत के निकल गए।