न्याय यात्रा के दौरान होगी राहुल गांधी की गिरफ्तारी? असम में राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं पर FIR कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 11वां दिन है। राहुल गांधी ने असम के बरपेटा से आज की यात्रा शुरू कर दी है। मंगलवार को गुवाहाटी में राहुल केसी वेणुगोपाल कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ असम पुलिस ने FIR दर्ज की थी। सभी पर हिंसा उकसावे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने का केस दर्ज किया। रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन आज भी राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ सामान्य है। ED टीम फरार TMC नेता शेख शाहजहां के घर पहुंची पश्चिम बंगाल में TMC के फरार नेता शेख शाहजहां के घर आज सुबह ED टीम पहुंची है। एजेंसी की टीम अपने साथ 100 से ज्यादा सेंट्रल फोर्स पर्सनल लेकर गई है। दरअसल 19 दिन पहले (5 जनवरी) को जब ED टीम संदेशखाली गांव में शेख शाहजहां के घर रेड करने जा रही थी तो उस पर भीड़ ने हमला कर दिया था। शुरूआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिल रही शेयर बाजार में आज यानी 24 जनवरी को शुरूआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 290 अंक की तेजी के साथ 70665 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 95 अंक की तेजी है ये 21330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल रही है। न्यू हैम्पशायर के चुनाव में ट्रम्प ने हेली को हराया अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी के लिए इलेक्शन चल रहे हैं। इस दौरान बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) न्यू हैम्पशायर राज्य के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी से न्यू हैम्पशायर में जो बाइडेन जीत चुके हैं। उन्हें 66.8% वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे डीन फिलिप्स को सिर्फ 20% ही वोट मिले हैं।