Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Jan-2024

राम मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ रैपिड एक्शन फोर्स ने संभाला मोर्चा राम मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हो चुका है। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं। जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। शुरुआत में प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 10वां दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दसवां दिन है। आज राहुल गांधी असम-मेघालय सीमा पर युवाओं के साथ बातचीत में शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा फिर असम में प्रवेश करेगी। इसके पहले न्याय यात्रा नौवें दिन मेघालय में प्रवेश कर गई थी। मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को जन्म दिया श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने X हैंडल पर पोस्ट करके दी है। इससे पहले ज्वाला ने 27 मार्च 2023 को 4 शावकों को जन्म दिया था। वहीं 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था। अमेरिका के शिकागो में फायरिंग में 7 की मौत अमेरिका के शिकागो में दो अलग-अलग घरों में फायरिंग में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। वहां की पुलिस ने मंगलवार को बताया कि फायरिंग की दोनों घटनाएं शिकागो स्थित इलिनोइस के जोलियट में वेस्ट एकर्स रोड स्थित दो घरों में हुईं। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि हमलावर की तलाश कर रहे हैं। ये मरने वालों के परिवार को पहले से जानता था। 23 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही शेयर बाजार में आज यानी 23 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 445 अंक चढ़कर 71868 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 145 अंक की तेजी रही। ये 21716 के लेवल पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है।