Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Jan-2024

मुख्य पुजारी बोले राम की आंखों से कपड़ा हटाना गल नई प्रतिमा में राम की आंखों से कपड़ा हटाना गलत अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन है। 19 जनवरी (चौथे दिन) को रामलला की प्रतिमा की पूरी तस्वीर सामने आई। इसमें पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखा। प्रतिमा को लेकर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा में भगवान की आंखों से कपड़ा नहीं हटा सकते। प्रतिमा में आंखों पर कपड़ा नहीं दिख रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए। पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में रेड अलर्ट देश में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने शनिवार (20 जनवरी) को 18 राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। पंजाब हरियाणा और दिल्ली में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का रेड अलर्ट है। इन राज्यों में 21 जनवरी तक ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। ममता बोलीं- तवज्जो नहीं मिली तो अकेले चुनाव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है। शुक्रवार (19 जनवरी) को TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले के पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात की। ममता ने स्पष्ट कहा कि TMC को प्राथमिकता नहीं दी गई तो प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर TMC स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। सेंसेक्स 325 अंक बढ़कर 72008 पर खुला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में भी छुट्टी रहेगी। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। ऐसे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा। 22 जनवरी की छुट्टी के चलते शनिवार को पूरे दिन मार्केट को ओपन रखा गया है भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 20 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 325 अंक की तेजी के साथ 72008 पर खुला।